Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

डिपो धारकों के लाईसेंस हुए निलंबित, देखें किस-किस के?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 8 फरवरी:
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि खाद्य सामग्री वितरण की राशन डिपुओं के त्रुटियों के आधार पर एनआईटी केन्द्र के 2 डिपो धारकों के लाईसेंस निलंबित किए गए है। इसी क्रम में ओल्ड फरीदाबाद केन्द्र के 4 डिपो धारकों को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए। साथ ही 5 डिपो धारकों की समस्त प्रतिभूति जब्त की गई।
गौरतलब रहे कि निदेशालय खाद्य एवं पूर्ति हरियाणा चंडीगढ के निर्देशानुसार वर्तमान में जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियन्त्रक विन्शेल सहरावत ने डिपोओं पर फरवरी में चैकिंग अभियान चलाया गया। जिला नियन्त्रक ने संबंधित क्षेत्रिय अमला को साथ लेकर डिपोओं की राशन वितरण जांच की तो जांच के दौरान पाई गई त्रुटियों के आधार पर एनआईटी केन्द्र के 2 डिपो धारकों के लाईसैंस निलंबित किए गए। इसी क्रम में ओल्ड फरीदाबाद केन्द्र के 4 डिपो धारकों को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही 5 डिपो धारको की समस्त प्रतिभूति जब्त की गई।
जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियन्त्रक विन्शेल सहरावत ने बताया कि आगे भी चैकिंग अभियान जारी रहेगा। निदेशालय खाद्य एवं पूर्ति हरियाणा, चंडीगढ के निर्देशानुसार वर्तमान में गेहूं, ओपीएच व बीपीएल राशन कार्ड पर 5 किलोग्राम गेहूं प्रति व्यक्ति 2 रूपये प्रति किलोग्राम तथा एएवाई राशन कार्ड पर 35 किलोग्राम गेहूं प्रति कार्ड 2 रूपये प्रति किलोग्राम और गेहूं बीपीएल एएवाई व ओपीएच कार्ड पर 5 किलोग्राम गेंहू प्रति व्यक्ति मुफ्त फ्री में तथा बीपीएल व एएवाई कार्डो पर चीनी व नमक 1 किलोग्राम प्रति कार्ड वितरित किए जा रहे है। सरकार की हिदायतों के अनुसार गेहूं मार्च 2022 तक लाभार्थियों को वितरित किया जायेगा।

Related posts

आयशर स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित

Metro Plus

NHPC be named DLF Station: J.P. Malhotra

Metro Plus

RBI ने कहा 10 रुपये के सभी सिक्के वैध, अब कोई नहीं करेगा स्वीकर करने से मना

Metro Plus