Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में एमाइटी यूनिवर्सिटी द्वारा करियर काउंसलिंग पर सेमीनार

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद,11 सितंबर:
सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में गत् दिवस करियर काउंसलिंग पर आधारित सेमीनार का आयोजन एमाइटी यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर एमाइटी बिजनेस स्कूल के करियर प्रमोशन के डायरेक्टर सचिन जुनेजा एवं करियर डवलपमेन्ट सेल के सीनियर एक्जिक्यूटिव आनन्द खरे मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित थे। उन्होंने विद्यार्थियों का विभिन्न करियर कोर्सेस के बारे में ज्ञानवर्धन किया तथा उन्हें अपनी रूचि व अपनी क्षमता के अनुसार उचित करियर चुनने की सलाह दी।
बाद में विद्यालय के डायरेक्टर उमंग मलिक ने विद्यार्थियों को करियर के चुनाव की सलाह दी व उन्हें जीवन में सफलता पाने के लिए चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। चयनित क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने हेतु सदैव कर्मठ और संघर्षरत नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। अंत में कार्यक्रम का समापन प्रश्नोतरी द्वारा किया गया।

Related posts

बडख़ल झील को पुर्नजीवित के लिए हुआ मंथन

Metro Plus

LED बल्ब से वाईफाई सर्विस की टेस्टिंग में जुटी सरकार

Metro Plus

मार्किटिंग को बढ़ावा देने की दिशा में डिजिटल मार्किट काफी महत्वपूर्ण स्त्रोत: मल्होत्रा

Metro Plus