Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

हमारे लिए देश पहले और परिवार बाद में है: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 7 अप्रैल:
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस तिगांव में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी देश का भविष्य बनाने में जुटी है। इसके पीछे कुशल नेतृत्व और कर्मशील कार्यकर्ताओं का अथक प्रयास शामिल है।
इस मौके पर राजेश नागर ने मां भारती और भाजपा के संस्थापक नेता दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां पर कार्यकर्ता ही देश के प्रधानमंत्री तक के पद तक जाता है। भाजपा की नीतियां लोकहितकारी हैं जिन्हें हमने अपने प्रदेशों और देश में लागू किया है। श्री नागर ने कहा कि जब-जब भाजपा सत्ता में आई है तब-तब उन्होंने देश से भय, भूख और भ्रष्टाचार को हटाने की नीतियां बनाईं और क्रियान्वित कीं। आज देश में बदलाव की बयार है। सरकार द्वारा भेजी जाने वाली मदद लाभान्वितों के सीधे बैंक खातों में पहुंच रही है।
इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि भाजपा अंत्योदय और राष्ट्रवाद के सिद्धांत पर काम करती है। यही कारण है कि हमारे लिए देश पहले और परिवार बाद में है। हम समाज में पिछड़ गए व्यक्ति से विकास की कहानी शुरू करते हैं। इसलिए आज आम आदमी बहुत खुश है और मोदी मनोहर की सरकार को दो दो बार मौका देकर आगे भी भाजपा को ही चुनने की बात कहता है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेंस पॉलिसी है जिसका लाभ आज आदमी उठा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना, उपाध्यक्ष ललित नागर, युवा नेता नितिन नागर, मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्ण अधाना, मंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागी, उपाध्यक्ष अनिल जेलदार, महामंत्री जय भगवान एवं भारत भूषण, आईटी सैल से सुरेंद्र, सचिव महेश भाटी, आरएस नागर, महिला मोर्चा तिगांव की सपना पाराशर, जावेद, खेड़ी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मनाया दशहरा पर्व

Metro Plus

फरीदाबाद मॉडल स्कूल का सीबीएसई कक्षा12वीं का शानदार परीक्षा परिणाम

Metro Plus

प्रदेश की प्रत्येक आईटीआई में भारत की श्रेष्ठतम प्रशिक्षण व्यवस्था कायम की जाएगी: विपुल गोयल

Metro Plus