Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

किसानों और आढ़तियों के लिए सरकार की तरफ से खुशखबरी! देखें क्या?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
बल्लभगढ़, 7 अप्रैल:
हरियाणा के परिवहन खनन और कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मंडियों में सरकार की तरफ से अढ़तीयों और किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्थानीय बल्लभगढ़ अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बल्लबगढ़ अनाज मंडी अचानक पहुंच कर किसानों की समस्याएं बड़े ध्यान से सुनी और मंडी में आढ़तियों से भी जानकरी ली।
इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार की तरफ से गेंहू खरीद में कोई भी परेशानी नही आने दी जाएगी। मंडियों में फूड सप्लाई, हेफ्फेड, हरियाणा वेरयर हाऊसिंग कॉर्पोरेशन, एफसी आईएऐग्रो सरकारी एजेंसीया गेहूं कर रही है। परिवहन मंत्री ने किसानों और आढ़तियों को दिया आश्वस्त किया कि सरकार की तरफ से उन्हें कोई परेशानी नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी आढ़ती और किसान है। उनकीं समस्याओं से वे भली-भांति परिचित है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने मार्केट कमेटी के अधिकारीयों और कर्मचारियों को बिजली, पानी, तुलाई झराई, उठाई बारे और सुरक्षा व्यव्स्था बारे पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
कैबिनेट मंत्री के मंडी में पहुंचने पर मार्किट कमेटी के अधिकारियों में हलचल मच गई। अधिकारी भी तुरन्त परिवहन मंत्री आगमन की खबर लगते ही उनके पास आढ़तियों की दुकान पर पहुंचे।

Related posts

एडवांस्ड इंस्टीट्यूट में एड्स विषय पर किया गया सेमिनार का आयोजन

Metro Plus

सरस आजीविका मेले में जम्मू-कश्मीर की महिलाओं की भागीदारी बनी आकर्षण का केंद्र

Metro Plus

अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय न०-3 में योग दिवस का आयोजन किया गया

Metro Plus