Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

Prayas Social वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पुस्तके और वर्दी वितरण समारोह का आयोजन किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 3 मई:
प्रयास सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रयास वेलफेयर भवन में पुस्तके और वर्दी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि कृष्णपाल गुर्जर, आर.एस.गांधी, शंकर खंडेलवाल, योगेश गुप्ता थे।
इस अवसर पर एम.एल. गुप्ता ने मुख्य अतिथि कृष्णपाल गुर्जर का पुष्प गुच्छ द्वारा स्वागत किया। आर.एस. गांधी, अध्यक्ष क्राउन समूह का स्वागत एम.आर. सिंगला संस्था के उपाध्यक्ष और संजय गुप्ता ने किया। इसी मौके पर शंकर खंडेलवाल का स्वागत मनमोहन गुप्ता ने किया। योगेश गुप्ताका स्वागत एच.एस. मलिक और ए.के. पंडित ने किया। साई धाम संस्था के संस्थापक मोतीलाल गुप्ता का स्वागत एम.एल. गुप्ता ने पुष्प गुच्छ द्वारा स्वागत किया।
इस मौके पर एम.एल. गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया एवं प्रयास की गतिविधियों के बारे में भी बताया। प्रयास वेलफेयर स्कूल के बच्चों ने स्वागत गान गा कर आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। प्रयास वेलफेयर स्कूल के विद्यार्थियों ने बेटी पढ़ाओ देश को आगे बढ़ाओ पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। जिसकी आए हुए अतिथियों ने बहुत सराहना भी की।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्णपाल गुर्जर ने अपने अभिभाषण में कहा कि एम.एल. गुप्ता एवं उनकी संस्था का मुख्य उद्वेश्य यह है की समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों को शिक्षित करना एवं कौशल विकास प्रशिक्षण द्वारा सभी को सक्षम बनाना और उनके हाथों में हुनर देते हुए स्वावलंबी बनाना है।
इस मौके पर टी.सी. वर्मा को उनके प्रायस के लिए किए गए कार्यो के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड एवं आनंद विवेक हेड एचआर एंड आई आर, नोर्थ, टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रिब्युशन लिमिटेड को प्रयास सेवा रतन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अजय जुनेजा, भारत विकास परिषद से दिनेश गुप्ता, एच.एस. मलिक, ए.के. पंडित, राकेश गुप्ता, मिनाक्षी गुप्ता, संजय गुप्ता, ज्योती गुप्ता, आस्था गुप्ता और मधु शर्मा उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रयास सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सचिव पवन कुमार गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए।

Related posts

मानव रचना शैक्षणिक संस्थान बना शहर का पहला कैशलेस शैक्षणिक संस्थान

Metro Plus

आखिर पुन: महाराजा अग्रसेन पार्क बोर्ड पर लिखा गया, शरारती तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

Metro Plus

कोरोना को मध्यनजर रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रतिदिन डोर टू डोर सर्वे का कार्य कर रही हैं: यशपाल यादव

Metro Plus