Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा सरकार ने जनता को दी महंगाई और भ्रष्टाचार की सौगात: उदयभान

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 11 मई:
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। देश में दिनों दिन बढ़ती महंगाई और निरंतर खुल रहे भ्रष्टाचार के मामलों ने साबित कर दिया है कि यह सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर गरीबों को उजाडऩे पर तुली है। लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की इस मंशा को कतई पूरा नहीं होने देगी और आमजन की आवाज बनकर इस सरकार की ईट से ईट बजाने का काम करेगी। उदयभान दिल्ली स्थित निवास पर महिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि भाजपा सरकार में आए दिन पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में इजाफा हो रहा है। जिसने गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार की कमर तोड़कर रख दी है। जो भाजपा नेता कांग्रेस सरकार में मामूली पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की मूल्यावृद्धि पर अर्धनग्र होकर प्रदर्शन करते थे। आज पेट्रोलियम पदार्थो की बेतहाशा वृद्धि पर भी चुप्पी साधकर सत्ता की मलाई खाने में लगे हुए है। इससे साबित होता है कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों ही खराब है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि सेवादल कांग्रेस पार्टी का एक अभिन्न अंग है और सेवादल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में अपनी अह्म भागेदारी निभाई है और आने वाले चुनावों में भी कांग्रेस सेवादल पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करेगा।
इस मौके पर महिला कांग्रेस सेवादल की जिलाध्यक्ष खुशबू खान व अन्य महिला कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि महिला कांग्र्रेस सेवादल हर कदम पर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष खुशबू खान ने कहा कि सेवादल की महिला टीम भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा कांग्रेस सरकार में हुए फरीदाबाद के विकास के बारे में आमजन को जागरूक कर रही है और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर इसे मजबूत बनाने के कार्य में जुटी हुई है। इसके उपरांत कांग्रेस महिला सेवादल कार्यकर्ताओं ने उदयभान को प्रदेशाध्यक्ष बनवाने में पूर्व मुख्यमंत्री चौ० भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का आभार जताया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महिला सेवादल की अध्यक्ष सुनीता शर्मा, हरियाणा कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष पूनम चौहान, प्रदेश महासचिव रचना भसीन, बबीता मल्होत्रा, जगजीत मल्होत्रा, अंजू चौधरी, जाया खान, अमृता कुमारी सहित अनेकों महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थी।

Related posts

फरीदाबाद को टॉप 20 स्मार्ट सिटी में शामिल करवाने के लिए डीसी की खास बैठक

Metro Plus

OYO पर कभी भी गिर सकती है तालाबंदी की गाज, प्रधानमंत्री कर सकते हैं कार्यवाही! जानिए कैसे?

Metro Plus

Rotary Club & ब्रह्मकुमारीज ने Password for Happiness पर Speaker Meet का आयोजन किया

Metro Plus