Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में स्प्लैश पूल का आयोजन किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 13 मई:
गर्मी को मात देने के लिए फरीदाबाद मॉडल स्कूल में कक्षा नर्सरी से कक्षा पांचवी के छात्रों के लिए स्पलैश पूल गतिविधि का आयोजन किया गया। वाटर प्ले स्कूल के पाठ्यक्रम का एक अनिवार्य हिस्सा है क्योंकि यह मोटर कौशल को मजबूत करने, संतुलन बनाने, आंखों और हाथों के समन्वय आगे बढऩे और नेविगेट करने की क्षमता में सुधार और शब्दावली विकास में भी मदद करता है।
रंग-बिरंगे तैराकी परिधानों में सजे छोटे फरिश्तों ने अपनी पहली पूल गतिविधि का आनंद लिया। बच्चों ने उत्साह और जोश के साथ पानी में कूदते हुए अपने दोस्तों पर पानी के छींटे मारते हुए और तैरती गेंदों से खेलते हुए खूब मस्ती की। उनमें से कुछ ने तो अपने-अपने तरीके से तैरने की भी कोशिश की।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने बताया कि यह एक मजेदार मनोरंजक गतिविधि थी और छोटों ने इसका पूरा आनंद लिया। गतिविधि के अंत में बच्चे अभी भी मुस्करा रहे थे और पीछे हटने की बच्चों में कोई जल्दी नहीं थी।

Related posts

BJP नेता टिपरचंद शर्मा ने कहा, बल्लभगढ़ में लगातार विकास कार्यों को लेकर योजनाएं रंग ला रही हैं।

Metro Plus

मार्किटिंग को बढ़ावा देने की दिशा में डिजिटल मार्किट काफी महत्वपूर्ण स्त्रोत: मल्होत्रा

Metro Plus

चंडीगढ़ से फरीदाबाद लौटने पर विपुल गोयल का उनके समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया!

Metro Plus