Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मानसून में जलभराव से निपटने के लिए निगम के पास पूरे प्रबन्ध: निगमायुक्त

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 23 मई:
आज सुबह भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए निगमायुक्त यशपाल यादव ने एनआईटी क्षेत्र का दौरा किया और सैक्टर-21ए और 21सी और मुजेसर डिस्पोजल का भी निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ मुख्य अभियंता, अधिक्षण अभियंता व कार्यकारी अभियंता भी मौजूद थे।
इस अवसर पर निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि आज भारी वर्षा के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिसके चलते कुछ स्थानों का निरीक्षण किया तथा सैक्टर-21ए और 21सी व मुजेसर के डिस्पोजल का भी निरीक्षण किया और पाया कि सभी डिस्पोजल चल रहे थे। जिसके फलस्वरूप लगभग 2-3 घंटे के अन्दर ही सभी जगहों से पानी की निकासी हो गई। जिन डिस्पोजलों पर कुछ कमी पाई गई उसको दुरूस्त करने के लिए निगमायुत ने संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस मौके पर निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि आने वाले मानसून में पानी की निकासी के लिए निगम ने पूरे प्रबन्ध किए हुए है और किसी भी स्थिति को निपटने के लिए संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है।

Related posts

1984 के सिख विरोधी दंगों के पीडि़तों के परिजन को कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus

FPSC द्वारा वृद्धाश्रम विषय पर आयोजित हिंदी डिबेट प्रतियोगिता की ADC अपराजिता ने की सराहना।

Metro Plus

द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपने क्लब व जिले का परचम लहराया

Metro Plus