Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

महक जैन ने यूपीएससी परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया फरीदाबाद का मान: सुमित गौड़

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 1 जून:
संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की परीक्षा में फरीदाबाद के सैक्टर-16 में रहने वाली महक जैन ने देशभर में 17वीं रैंक हासिल करके जिले का नाम गौरवान्वित किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने सैक्टर-16 स्थित निवाास पर पहुंचकर महक जैन को उनकी इस उपलब्धि पर फूलों का गुलदस्ता भेंंट कर बधाई दी और कामना की कि जिस प्रकार उन्होंने अपने नाम के अनुरूप अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है उसी प्रकार अपने कार्यो से वह फरीदाबाद जिले का नाम भी गौरवान्वित करेंगी।
इस मौके पर सुमित गौड़ ने कहा कि महक जैन एक उदाहरण है उन छात्र-छात्राओं के लिए जो मुश्किलों में कमजोर हो जाती है इस बेटी ने असफलता से हार नहीं मानी बल्कि निरंतर प्रयास किया और तीसरी बार में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करके इतिहास रचा। सुमित गौड़ ने महक जैन पिता मैकेनिकल इंजीनियर प्रदीप जैन उनके टीचर्स व अन्य परिजनों को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी। इसके अलावा सुमित गौड़ ने सैक्टर-15ए के निवासी केके मित्तल की बेटी अर्चिता मित्तल की 188वीं रैंक फरीदाबाद की रहने वाली आशिमा गोयल के 320वीं रैंक व दिल्ली की श्रूति शर्मा के टॉपर बनने पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

हरियाणा सरकार का बजट पूरी तरह से दिशाहीन: भारत अशोक अरोड़ा

Metro Plus

विवाह-समारोह की अब कैसे मिलेगी परमिशन? जानिए।

Metro Plus

किरणपाल खटाना और एडवोकेट बलराज भड़ाना सहित करीब आधे दर्जन जगह Income Tax की रेड

Metro Plus