Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

महेंद्र शर्मा मधुकर सहित पांच को मिलेगा हिन्दी गौरव सम्मान

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद,14 सितंबर:
हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी को समर्पित संस्था ‘संकल्पÓ ने पांच ऐसे लेखकों को हिन्दी गौरव से सम्मानित किया है, जिन्होंने हिन्दी से सीधा वास्ता ना होते हुए भी हिन्दी काव्य को अधिकतम रचनाएं दीं। इनमें आबकारी व कराधान विभाग से संबंधित रहे एचएस राणा और मुकेश गंभीर, मैरिन इंजीनियर अमरदीप ओबेराय, इंजीनियरिंग उद्योग के एमडी एमएल गर्ग और हरियाणा के पर्यटन विभाग से अवकाशप्राप्त महेंद्र शर्मा ‘मधुकरÓ शामिल हैं। इन सभी ने अपनी-अपनी रचनाओं से हिन्दी काव्य साहित्य को समृद्ध किया है। अत: संकल्प संस्था की ओर से इन्हें हिन्दी गौरव सम्मान से प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
संस्था के महासचिव प्रदीप गर्ग ने बताया कि इन सभी रचनाकारों से एक से अधिक विधा में काव्य रचनाएं और काव्य संग्रह प्रदान करके हिन्दी भाषा को समर्थ एवं सक्षम बनाया है।

Related posts

रेडक्रॉस सोसाइटी एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो सेवा के साथ मानवता भेदभाव व स्वैच्छिक सेवा भाव से आमजन के भाव जगाती हैं: अंशु सिंगला

Metro Plus

एफएमएस में किया गया वार्षिक प्रदर्शनी-2017 का आयोजन

Metro Plus

विजय प्रताप का आरोप, कृष्णपाल ने करवाया अनैतिक दबाव में उनके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज

Metro Plus