Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

जिलाधीश जितेंद्र यादव ने एक पाकिस्तानी महिला नागरिक को प्रदान की भारतीय नागरिकता

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 8 जुलाई:
जिलाधीश जितेंद्र यादव ने एक पाकिस्तानी महिला नागरिक को भारतीय नागरिकता प्रदान की है। उन्होंने नागरिकता प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि स्वयं के अच्छे भविष्य के साथ-साथ देश के हित में बेहतर कार्य करना। जिससे देश का हित होगा और आपका भविष्य भी उज्ज्वल होगा। जिलाधीश जितेन्द्र यादव ने पाकिस्तान की महिला नागरिक सुरेश रानी 35 वर्षीय को भारतीय नागरिकता प्रदान की है। जिलाधीश जितेंद्र यादव ने उन्हें यह भारतीय नागरिकता भारतीय नागरिक क्लिप अधिनियम 1955 की धारा-5 (1) (क) के तहत भारतीय नागरिकता विधिवत रूप से प्रदान कर दी है।
इस मौके पर पाकिस्तान की निवासी सुरेश रानी ने बताया कि वह वर्ष 2010 में पाकिस्तान से सह-परिवार भारत आ गए थे और परिवार के साथ भारत के हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिला में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने भारत सरकार के गृह मंत्रालय में अपनी भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए 2019 में आवेदन दिया था। उस आवेदन को डीसी जितेंद्र यादव ने मूर्त रूप देकर हमें भारतीय नागरिकता प्रदान की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह अपने परिवार के साथ फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी में बड़े हर्ष, खुशी प्रेम और उल्लास के साथ रह रहे हैं। इसके साथ ही सुरेश रानी ने बताया कि भारत में हमें बहुत ही बढिय़ा और अच्छा जीवन मिला है। अब हम फरीदाबाद में बड़ी शान और शौकत से और प्रेम और भाईचारे के साथ रह रहे हैं।

Related posts

अब शहर की सड़कों पर नहीं दिखेंगे बेसहारा पशु! जाने क्या करने जा रहा है निगम?

Metro Plus

Rotary Club Faridabad Central द्वारा दिव्यांग बच्चे को व्हीलचेयर व वॉकर प्रदान किये गए

Metro Plus

स्वास्थ्य और शिक्षा को समर्पित रहेगा 2016 का साल: विपुल गोयल

Metro Plus