Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

अमरनाथ यात्रा से अदभुत शिवलिंग के दर्शन कर वापिस आया 43 भक्तजनों का जत्था।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 8 जुलाई:
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में हर बार खासा उत्साह देखने को मिलता है। इस बार भी कुछ ऐसा उत्साह नजर आया यहां उन भक्तजनों में जोकि अमरनाथ यात्रा पर होकर वापिस फरीदाबाद पहुंचे हैं।
बता दें कि शहर की प्रमुख समाजसेवी संस्था पंजाब अग्रवाल समाज और भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के नेतृत्व में दोनों संस्थाओं के 43 मेंबर्स जिनमें 25 पुरूष और 18 महिलाएं शामिल थी, का जत्था अमरनाथ यात्रा पर से वापिस होकर आया है। इन भक्तजनों में पंजाब अग्रवाल समाज के प्रधान रांतिदेव गुप्ता, अमर बंसल, अनिल गर्ग आदि विशेष रूप से शामिल थे।
यात्रा से वापिस लौटने के बाद भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के पूर्व प्रधान अनिल गर्ग ने बताया कि वे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हर बार अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं और वहां अद्भुत शिवलिंग के दर्शन करके आते हैं। अनिल गर्ग ने बताया कि रास्ते में उन्हें कहीं भी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

Related posts

बेजुबान पशुओं की सेवा करना बहुत बड़े पुण्य का कार्य: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

Fogaat school के बच्चे राजकीय गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किए गए

Metro Plus

रोटरी क्लब और वी प्लांट लगाएंगे पर्यावरण की रक्षा हेतू लाखों फलदार पौधे

Metro Plus