Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

संजय गुप्ता फिर से बने वस्त्र व्यापार मंडल के प्रधान।


मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
बल्लभगढ़, 25 जुलाई:
वस्त्र व्यापार मंडल बल्लभगढ़ के पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। इस चुनाव में निष्पक्षता व स्वेच्छा से प्रधान व अन्य पदाधिकारियों को चुनने की निगरानी रखने के लिए विजय गुप्ता की देखरेख में यह चुनाव सम्पन्न कराए गए। चुनाव वस्त्र व्यापार मंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष के कार्यालय पर संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में वस्त्र व्यापार मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
इस चुनाव प्रक्रिया में आये हुए सभी सदस्यों ने अपनी स्वेच्छा और सर्वसम्मति से अपने संगठन के पदाधिकारियों के लिए चुनाव किया और उसमें प्रधान पद पर दोबारा से संजय गुप्ता को ही चुना गया।वरिष्ठ उप प्रधान के लिए विजय आर्य, महासचिव पद के लिए प्रदीप मंगला, कोषाध्यक्ष पद के लिए राजीव गोयल व प्रेस सचिव के लिए जितेंद्र कुमार को चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान वस्त्र व्यापार मंडल के प्रधान संजय गुप्ता ने बीते 2 वर्षों में व्यापार मंडल के द्वारा किए गए सामाजिक कार्य व व्यापारियों के हित में किए गए कार्यों का ब्यौरा सभी सदस्यों के सामने पेश किया जिसमें मुख्यतः कोरोनाकाल में टीकाकरण कैंप व बाजार की सफाई व्यवस्था व व्यापारियों की अन्य समस्याओं को निपटाए जाने की बातों को सभी व्यापारियों से सांझा किया गया। संजय गुप्ता ने आगामी 2 वर्षों के कार्यकाल में संगठन के लिए व व्यापारियों के हित में किए जाने वाले कार्यों का भी उल्लेख किया। जिसमें मुख्य रुप से GST व इनकम टैक्स से संबंधित समस्याओं के लिए जागरुकता मंच लगाने की बात को सांझा किया गया। इन सभी कार्यो को देखते हुए सभी व्यापारियों ने एक मत होकर वस्त्र व्यापार मंडल के दूसरे कार्यकाल के लिए संजय गुप्ता को ही प्रधान पद के लिए चुनते हुए कहा कि संजय गुप्ता के प्रधान पद पर रहने से सभी व्यपारी अपने आप को सुरक्षित महसूस करते है।



Related posts

निगमायुक्त और जन-प्रतिनिधियों के बीच चल रहा है 36 का आंकडा! जानिए कैसे?

Metro Plus

Ten Years of Excellence, Modern DPS Scales Greater Heights

Metro Plus

सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus