Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

फरीदाबाद में सात लाख घरों और एक लाख अन्य सभी प्रतिष्ठानों पर लहरायेगा तिरंगा: जितेन्द्र यादव

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 25 जुलाई:
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि शहर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला प्रशासन कार फ्री डे पर साईकिल यात्रा करके बुधवार को फरीदाबाद में विभिन्न स्थानों पर लोगों को प्रेरित करके जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। देश शान हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर तथा इमारत पर 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। फरीदाबाद में सात लाख घरों और एक लाख अन्य सभी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहरायेगा।
आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में देश में स्वतंत्रता 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिले में लोगों को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएसआर के जरिए राष्ट्रीय ध्वजों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को एक राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र की आन बान और शान राष्ट्रीय ध्वज हर घर तिरंगा अभियान को एक जन अभियान बनाया जाएगा और उसमें सरकार के साथ-साथ धार्मिक, सामाजिक, गैर सरकारी संस्थाओं, राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों सहित आम जनता की भी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इस हर घर तिरंगा अभियान के तहत आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी घरों के साथ-साथ सरकारी व निजी भवनों, फैक्ट्रियों, दुकानों, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों, अस्पतालों सहित तमाम प्रतिष्ठानों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि धार्मिक, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, एनजीओज और राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के सहयोग से हर घर तिरंगा अभियान के साथ जोड़कर देशभक्ति का जजबा पैदा करने के लिए इस अभियान को जिला फरीदाबाद में सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा मैराथन, साईकिल रैली व अन्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किए जाएंगे। ताकि आमजन को इसमें भागीदार बनाया जा सके। इस अभियान के सफल आयोजन के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला उपायुक्त ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के घरों के साथ-साथ सरकारी भवनों सहित सभी घरों और अन्य प्रतिष्ठानों पर 13 से 15 अगस्त तक देश की आन बान और शान तिरंगा अवश्य लहराया जाएगा।
डीसी जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिला फरीदाबाद में लगभग 7 लाख घरों अन्य एक लाख प्रतिष्ठानों सहित सभी राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों सहित तमाम बिल्डिंग पर तिरंगा लहराएगा। उन्होंने कहा कि जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 7 लाख घर है। जिसमें से 55000 ग्रामीण क्षेत्रों में और बाकी शहरी बल्लभगढ़, फरीदाबाद, बडख़ल क्षेत्र में है।
डीसी जितेन्द्र यादव ने बताया कि झंडो की व्यवस्था के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। झंडो के लिए आवश्यक फंड की सीएसआर के माध्यम से व्यवस्था करने के लिए औद्योगिक संगठनों से बातचीत की जा रही है। इसके अलावा गैर सरकारी संगठनों और राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को भी हर घर तिरंगा अभियान के साथ जोड़ा जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए इस अभियान बेहतर क्रियान्वयन करके सफल बनाया जा सके।

Related posts

फरीदाबाद के विकास के लिए 2600 करोड़ रुपए की योजना: मनोहरलाल

Metro Plus

1952 में भारतवर्ष में पहली बार हुआ था मतदान: राजीव रंजन

Metro Plus

भारत विकास परिषद् के दीपोत्सव में महिलाओं ने डांडिया कर समां बांधा।

Metro Plus