Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पौधारोपण कर लोगों को तीज त्यौहार की दी शुभकामनाएं

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 1 अगस्त:
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भारतीय जाट समाज बल्लभगढ़ द्वारा सैक्टर-64 स्थित सामुदायिक भवन में पौधा रोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर पौधारोपण किया। प्रदेश के परिवहन मंत्री पं मूलचंद शर्मा ने पौधारोपण के दौरान भारतीय संस्कृति के हरियाली तीज त्यौहार की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि हमें बड़, पीपल और नीम के पौधे ज्यादा से ज्यादा लगाने चाहिए ताकि हम सभी को शुद्ध ऑक्सीजन के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण भी मिल सके।
इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला, भाजपा के वरिष्ठ नेता टिपर चंद शर्मा, बार एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान केपी तेवतिया, कर्नल गोपाल सिंह, भारतीय जाट सभा बल्लभगढ़ के प्रधान सुभाष चौधरी, रामरतन, लखन बेनीवाल, संदीप चौधरी, अवतार सारंग, प्रताप भाटी, योगेश शर्मा, इकबाल, उदयवीर गिल, धर्म सिंह रावत, एचएसवीपी के एक्सईएन अश्विनी कुमार और एसडीओ त्यागी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related posts

बाटा टूल मार्किट तोडफ़ोड़ प्रकरण: आखिर कौन है वो जिसकी जमीन को नगर निगम ने भारी पुलिस बल के साये में खाली कराया?

Metro Plus

Dronacharya School में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus

राष्ट्रीय कैडेट्स एंड जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता एवं सीनियर राष्ट्रीय फेडरेशन कप में फरीदाबाद के 38 खिलाडिय़ों का चयन किया गया

Metro Plus