Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बिजली बिल वृद्धि के खिलाफ सेव फरीदाबाद का प्रदर्शन

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद,16 सितम्बर:
दूसरे बिजली चुराएं हम बिल भरें यह फरीदाबाद को मंजूर नहीं। यह कहना था बिजली बिलों में बढ़ोत्तरी का विरोध कर रहे सेव फरीदाबाद के प्रदर्शनकारियों का सेक्टर-12 में जिला मुख्यालय पर पूरे फरीदाबाद से जुटे उपभोक्ता प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए संस्था के सदस्य सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि बिजली निगम बिजली चोरी रोकने में अक्षम साबित हुआ है। 38 फीसदी लाईन लॉस बता कर निगम के अधिकारी बिजली चोरी करा रहे हैं।
इसका खर्चा उन ईमानदार उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है जो नियमित रूप से बिजली बिलों का भुगतान कर रहे हैं। संस्था के सदस्य और आरटीआई एक्टिविस्ट वरुण श्योकंद ने कहा की एफएसए के रूप में 24 प्रतिशत रुपया उपभोक्ता से वसूला जा रहा है जबकि अब सरकार ईंधन नहीं खरीदती सीधी बिजली खरीदती है फिर फ्यूल सरचार्ज क्यों। संस्था के सदस्यों पवन भारद्वाज, पूजा तिवारी, प्रवीण शर्मा तथा मीदे रीबा आदि ने भी अपने विचार रखे।
धरना प्रदर्शन के बाद संस्था की ओर से अतिरिक्त जिला उपायुक्त डॉ० आदित्य दहिया को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर अभिषेक श्रीवास्तव, दीपक भारद्वाज, एस पी वर्मा, दीवान शाह सिंह, ऋषि मलिक, कपिल भड़ाना, रोहताश कुमार सोलंकी, नरेश मेहंदीरत्ता, सतपाल सिंह, नरेश वशिष्ट, पवन कुमार नागपाल, अविनाश सैनी, हरेंद्र सौरोत, आकाश हंस, अरुण वशिष्ट, दीपक पराशर, खुशी अरोड़ा, देव चौधरी आदि भी मौजूद थे।
IMG-20150916-WA0003

IMG-20150916-WA0001

IMG-20150916-WA0002

Related posts

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट्स ने पूरे उत्साह के साथ खेलों में लिया हिस्सा

Metro Plus

अपनी उपलब्धियों और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएंगी कांग्रेस: अशोक तंवर

Metro Plus

फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट ने अपनी वर्षगांठ पर लोगों को बांटे फलदार पौधे

Metro Plus