Metro Plus News
फरीदाबाद

सेक्टर-14 पार्क में महिलाओं द्वारा करवाया जा रहा है श्री रामकथा का आयोजन

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 28 मई: सेक्टर-14 के पार्क में मोहल्ले की महिलाओं द्वारा मिलकर 16 मई से 30 मई तक श्रीराम कथा का आयोजन अति उत्साहपूर्वक करवाया जा रहा है। इस श्रीराम कथा का समापन 30 मई को हवन व भण्डारे के साथ सम्पन्न होगा।
कथावाचक पं० वेदप्रकाश ने अपने प्रवचन में कहा कि श्रीराम चरित्र मानस में भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर श्रीराम विवाह तक के बहुत से घटनाक्रम आते हैं। ये घटनाक्रम सुनने में जितने मर्मस्पर्श और मनोहर लगते हैं उससे भी ज्यादा प्रभावी होते है। इन घटनाक्रमों से मिलने वाली प्रेरणा को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्यमी व समाजसेवी आईसी सिंघल ने कहा कि श्रीराम कथा सुनना व पढऩा भगवान की कृपा पर निर्भर करता है और वह लोग बड़े भाग्यशाली होते है जिनको यह सौभाग्य मिलता है।
श्रीराम कथा आयोजन में राजेश्वरी देवी, अंगूरी देवी, मधु सिंघल, अर्चना देवी, सुनैना देवी, नीलम देवी, चवन, चक्रवती और आई.सी. सिंघल का विशेष योगदान रहा।

Related posts

जानें किन बॉलीवुड सितारों ने कहा, ब्लॉकबस्टर फिल्म है ‘सुल्तान’

Metro Plus

द्रोणाचार्य स्कूल में सिंडिकेट बैंक द्वारा विजिलैंस अवेयरनैस सप्ताह का आयोजन

Metro Plus

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया

Metro Plus