Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अवैध निर्माणों और जन-समस्याओं को लेकर निगमायुक्त ने अपनाया कड़ा रूख! जानें कैसे?

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 अगस्त:
लगता है निगमायुक्त यशपाल यादव ने अवैध निर्माणों और जन-समस्याओं को दूर करने के लिए कड़ा रूख अपना लिया है। कम से कम आज शहर में किए गए उनके दौरे को देखते हुए तो ऐसा ही लगता है।
बता दें कि निगमायुक्त यशपाल यादव ने फरीदाबाद एनआईटी के वार्ड 11,12, 14 तथा 15 में चल रहे अवैध निर्माणों को गंभीरता से लेते हुए आज इन क्षेत्रों का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ संयुक्त आयुक्त एनआईटी डॉ. गौरव अंतिल, कार्यकारी अभियंता डिविजन-2 और सहायक अभियंता आदि शामिल थे।
निगमायुक्त यशपाल यादव ने निरीक्षण के दौरान कुछ अवैध निर्माण पाये जाने पर उनको तोडऩे के आदेश भी दिये और कुछ निर्माणों को मौके पर तुड़वाते हुए अवैध निर्माणकर्ताओं को आदेश दिये कि वे अपने अवैध निर्माणों को स्वयं कल तक तोड़ दें अन्यथा उनको नगर निगम द्वारा उनके हर्जे-खर्चे पर तोड़ दिया जायेगा।
साथ ही निगमायुक्त ने एनआईटी वार्ड-12 का भी दौरा किया जहां पर सीवर ओवरफ्लों तथा सीवर का पानी पीने के पानी में मिक्स होने बारे की शिकायतें आ रही थी। निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारी को मौके पर आदेश दिये है कि वे इस समस्या का जल्द से जल्द निवारण करें अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। काबिलेगौर रहे कि उक्त क्षेत्र में ओवरफ्लो की समस्या को मैट्रो प्लस ने प्रमुखता से अपने फेसबुक पेज पर चलाया था।
निगमायुक्त ने इस बात पर जोर देते हुये कहा कि निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण सहन नही किया जायेगा और ऐसे सभी निर्माणों को निर्माणकर्ताओं के हर्जे-खर्चे पर तोड़ा जायेगा।
अब देखना यह है कि निगमायुक्त के इस दौरे का निगम अधिकारियों और अवैध निर्माणकर्ताओं पर कितना असर पड़ता है।

Related posts

मानव रचना यूनिवर्सिटी के एमआरईआई के स्टूडेंट रूपम शर्मा को मिली इंडियास टॉप इनोवेटर्स अंडर 35 में जगह

Metro Plus

Dynasty School की श्रीमती बिमला वर्मा की पुण्यतिथि रविवार, एक दिसम्बर को

Metro Plus

किन्नरों के आर्शीवाद में होती है बहुत ताकत: लखन सिंगला

Metro Plus