Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

एचएसआईडीसी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News,16 अगस्त:
एचएसआइडीसी कार्यालय में 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। एचएसआईडीसी के सम्पदा अधिकारी विकास चौधरी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि फरीदाबाद कभी देश में औद्योगिक क्षेत्र में शान होता था। अब हमें वही शान वापिस लानी है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह में पधारे सभी औद्योगिक क्षेत्रों की सभी एसोसिएशन से पधारे प्रधानों व पदाधिकारियों उद्योगपतियों, सरपंचों व किसान सर्जन समिति के प्रधान व पदाधिकारियों तहे दिल से राख स्वागत किया।
इस मौके पर विकास चौधरी ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब एचएसआईआईडीसी एसोसिएशन उद्योगपति व किसान भाई से कंधा मिलाकर चलें और फरीदाबाद के औद्योगिक विकास के क्षेत्र का पुन: विश्व और देश में नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की जो एक मदर यूनिट का सपना है वो पूरा करना है। विकास चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में फरीदाबाद के सभी औद्योगिक क्षेत्रों मे भी में मुफ्त में झंडे बाटै है।
गौरतलब रहे कि सम्पदा अधिकारी विकास चौधरी को फरीदाबाद प्रशासन द्वारा उत्कर्ष कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बल्लभगढ़ में आयोजित 76 वें स्वतंत्रता दिवस मे विकास चौधरी को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर रश्मी सिंह, किशन कौशिक, वीरभान शर्मा, बीपी गोयल, वीरभान शर्मा, भाईली जैन, राजेश महेन्द्र, रचना शर्मा व रामनिवास नागर मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा सिविल सेवा के 9 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

Metro Plus

रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन के सहयोग से भारत विकास परिषद् द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

Metro Plus