Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 5 सितंबर:
सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की शुरूआत शैक्षणिक संचालक शशि बाला, उमंग मलिक, स्टॉफ सदस्यों के साथ शिक्षक दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ० एस. राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। दसवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों द्वारा एक विशेष सभा आयोजित की गई। जिसमें छात्रों ने अपने शिक्षकों को अपने भविष्य के मार्गदर्शक और संरक्षक होने के लिए धन्यवाद दिया। फमियंस ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निदेशक प्रधानाचार्य महोदय ने अपने संबोधन में छात्रों से कहा कि वे इस मार्गदर्शन का पालन करें।
इस अवसर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने छात्रों को प्रेरित करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को अपने आचरण का मूल्यांकन करने और अपने भविष्य की जिम्मेदारियों की योजना बनाने के लिए प्रेरित भी किया। सीबीएसई सत्र 2021-22 में उच्च रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों के शिक्षकों को एफएमएस स्टार शिक्षक पुरस्कार दिया गया। शिक्षकों को समय के पाबंद और नियमित होने के लिए भी सम्मानित भी किया गया। प्रबंध निदेशक महोदय ने शिक्षकों को बधाई दी और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करने के लिए उत्साह के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

अशोक तंवर ने बीजेपी के घोषणा पत्र को बताया जुमलों की बरसात और झूठ का पत्र

Metro Plus

द्रोणाचार्य स्कूल के कैंडीलैंड समारोह में नन्हे मुन्नों ने जमाया रंग

Metro Plus

Rotary: RID नॉमेटिंग कमेटी के लिए PDG दीपक तलवार अयोग्य घोषित, PDG विनय भाटिया नॉमेटिंग कमेटी मेंबर र्निविरोध घोषित!

Metro Plus