Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

उद्योग जगत की हर समस्या को प्रशासन के साथ तालमेल बैठाकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करूंगा: नरेंद्र अग्रवाल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 6 सितंबर:
फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान नरेंद्र अग्रवाल ने सर्वसम्मति से प्रधान चुने जाने पर कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसका कत्र्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वाह करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे क्योंकि टीम वर्क में ही सफलता निहित है ऐसा उनका विश्वास है। उद्योग जगत की प्रत्येक समस्या को उठाने सरकार एवं प्रशासन के साथ तालमेल बैठाकर समस्या का समाधान कराने का वह हर संभव प्रयास करेंगे।
इस मौके पर नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि एफआईए एक प्रतिष्ठित एवं प्रमुख औद्योगिक संगठन है। मैं इसकी प्रतिष्ठा एवं प्रभाव को बढ़ाने का प्रयास करूंगा ताकि अधिकाधिक उद्योग जगत का कल्याण हो सके।
उल्लेखनीय है कि सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव एवं प्रधान एवं अन्य पदाधिकारियों का चुनाव फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की विशेषता रही है। संभवतया इसी कारण से एसोसिएशन में सदैव सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहता है और सभी एकजुट होकर उद्योगहित में कार्य करते हैं।

Related posts

सीएलयू की आड़ में व्यापारियों के साथ धोखा कर रही है सरकार: जगदीश भाटिया

Metro Plus

एम्बुलैंस व निजी वाहनों के कारण हो रहा है पर्यावरण का नुकसान! जानें कैसे?

Metro Plus

सीमा त्रिखा को ग्रामीणों ने भारी बहुमत से विजयी बनाने का वादा किया

Metro Plus