Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

DC विक्रम को महामहिम राज्यपाल बंडारू द्वारा क्यों सम्मानित किया गया? देखें!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
चंडीगढ़, 9 सितंबर:
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा रक्त संचार केंद्र के माध्यम से जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवाने, दिव्यांगों को व्हीलर तथा कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने, सीनियर सिटिजन के लिए छड़ी, चश्में व कानों की मशीन व नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर जैसे कार्य करने पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं जिला उपायुक्त विक्रम को महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें चंडीगढ़ स्थित राजभवन में आयोजित एक सम्मान समारोह में जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वर्ष 2019-20 व 2020-21 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के चलते दिया गया।
इस अवसर पर जिला उपायुक्त विक्रम ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद भविष्य में भी आम-जन के कल्याण के लिए कार्य निरंतर करती रहेगी।
समारोह में फरीदाबाद स्थित जेसी बोस यूनिवर्सिटी के चांसलर व डीएवी सेंटेनरी कॉलेज के प्रिंसिपल सहित जिले के अन्य स्कूलों व कॉलेज को भी सम्मानित किया गया।

Related posts

बालाजी पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

Metro Plus

पार्षदों की आपसी खींचतान के चलते नहीं हो पा रहा है सड़कों का निर्माण

Metro Plus

रेडक्रॉस सोसायटी कोविड-19 के दौर में जिले में अपनी अहम भूमिका निभा रही है

Metro Plus