Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

ईनरव्हील क्लब ने ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए लगाया मैमोग्राफी कैंप।

Metro Plus से Richa Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 12 सितम्बर:
महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए रोटरी के साथ-साथ अब ईनरव्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टॉऊन ने भी अपने कदम आगे बढ़ाए हैं। इसी क्रम में ईनरव्हील क्लब द्वारा एक नि:शुल्क मैमोग्राफी स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया जिसमें गरीब व असहाय परिवार की महिलाओं की जांच की गई। जांंच करने के बाद उनको सर्टिफिकेट भी दिए गए। अत्यानुधिक सुविधाओं व उपकरणों से लैस मैमोग्राफी वैन के माध्यम से संतोष नगर में 25 महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की जांच की गई।
इस अवसर पर ईनरव्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टॉऊन की प्रधान संदीपिका वशिष्ठ, एडिटर नैन्सी बब्बर, पूर्व प्रधान निधि गुप्ता तथा अलका सिंघल विशेष रूप से मौजूद थीं।

Related posts

देश में राहुल और हरियाणा में अशोक तंवर को विकल्प मान रही है जनता : विकास चौधरी

Metro Plus

सरकारी कॉलेजों में सीटें बढ़ाने को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

Metro Plus

रोज कीजिए योग कभी नहीं आएगा कोई भी रोग: यशपाल यादव

Metro Plus