Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

सरस्वती शिशु सदन में किड्स कार्निवाल का आयोजन किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 12 सितंबर:
तिगांव स्थित सरस्वती शिशु सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किड्स कार्निवाल का आयोजन किया गया। जिसमें 3 वर्ष से 7 वर्ष तक विभिन्न स्कूलों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों के लिए ड्राइंग, रंग भरना, नृत्य और फैंसी ड्रैस प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित करके की गई।
इस अवसर पर आए हुए मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित किया। छोटे बच्चों ने अपनी पसंदीदा गतिविधि में भाग लिया और सबने खूब आनंद लिया। ड्राइंग कंपटीशन में छवि, रंग भरने में रियंशिका और नृत्य में तनिष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छोटे-छोटे बच्चों ने फैंसी ड्रैस में रैम्पवॉक भी की।
इस मौके पर सरस्वती स्कूल की प्राचार्या सुषमा सैनी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक वाईके माहेश्वरी और कमलेश माहेश्वरी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर वाईके माहेश्वरी ने विद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर तक कक्षा नर्सरी तथा कक्षा केजी तक के बच्चों के मुफ्त दाखिले की घोषणा की।

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के पद्क विजेताओं को केन्द्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

Metro Plus

विधायक राजेश नागर ने कितने करोड़ रूपये के विकास कार्य शुरू करवाएं! देखें?

Metro Plus

पंजाबी एलायंस फरीदाबाद ने किया मंत्री मनीष ग्रोवर का स्वागत

Metro Plus