Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

डाक टिकट पर से इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तस्वीर हटाने के विरोध में युवा कांग्रेसी कार्यकत्ताओं ने बीके चौक पर पुतला फूंका

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद,18 सितंबर:
भाजपा सरकार द्वारा डाक टिकट पर से स्व. इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तस्वीर हटाने के विरोध में युवा कांग्रेसी कार्यकत्ताओं ने आज बीके चौक पर केंद्रीय दूरसंचार मंत्री डा० रविशंकर प्रसाद का पुतला फंूका। इन युवा कार्यकत्र्ताओं का नेतृत्व युवा नेता राजेश भड़ाना कर रहे थे। पुतला फुंकते समय कार्यकर्ता भाजपा सरकार के विरूद्ध नारे लगा रहे थे।
इन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता राजेश भड़ाना ने कहा कि भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार कांग्रेस के प्रति द्वेषभावना रखकर काम कर रही है। यही कारण है कि स्व० राजीव गांधी एवं स्व० इंदिरा गांधी का चित्र डाक टिकट से हटाकर वह गांधी परिवार के पूर्वजों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने जल्द ही यह आदेश वापिस नहीं लिया तो कांग्रेसी कार्यकर्ता आंदोलन को तेज करते हुए पूरे देश में संघर्ष करेंगे।
इस अवसर पर राजेश भड़ाना के साथ रविन्द्र गुर्जर, मोनू ढिल्लो, नीरज मावी, डा० गौतम, अक्षय माथूर, रिंकू तिवारी, विनोद पंडित, देवराज पंडित, राहूल चंदीला, अमन रजौड़ा आदि दर्जनों युवा साथी मौजूद थे।
rajesh bhadana

Related posts

डॉ. सुमिता मिश्रा की मेहनत रंग लाई, पर्यटन मंत्रालय ने कृष्णा सर्किट का विकास करने के लिए कुरुक्षेत्र को चुना

Metro Plus

कोरोना महामारी के दौरान रेडक्रॉस के द्वारा बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं: सुषमा गुप्ता

Metro Plus

कपड़ों की तरह पार्टी बदलने वाले भड़ाना खो चुके है अपना राजनैतिक वजूद: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus