Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विकास फागना ने सफाई कर्मचारियों को मास्क, सेनिटाईजर देकर मनाई अम्बेडकर जयंती

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 14 अप्रैल:
एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष विकास फागना ने बाबा साहब भारत रत्न डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर देश में फैल रहे कोरोना वायरस के दौरान सड़को पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों को मास्क, सेनिटाईजर व माला पहनाकर उनका अभिवादन किया।
इस अवसर पर विकास फागना ने बताया कि बाबा साहब की जयंती पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के निर्देशानुसार पर आज पूरे देश में कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मचारियों को सम्मनित किया। उन्हीं के दिशा-निर्देश पर आज फरीदाबाद में भी सफाई कर्मचारियों को सम्मनित किया गया। इस अवसर पर विकास फागना ने कहाकि आज पूरा विश्व बाबा साहब भारत रत्न डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती मना रहा है। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत के संविधान निर्माण और समता मूलक समाज के निर्माण, समाज के कमजोर वर्गों और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने बाबा साहब द्वारा कमजोर तबकों की शिक्षा, स्वावलंबन और सम्मान की स्थापना के लिए किए गए प्रयासों को और अधिक विस्तार देने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर विकास फागना ने जनता से अपील करते हुए कहाकि कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए सभी लॉकडाउन का पालन करें और घर पर बाबा साहब का जन्मदिन मनाएं। यह बाबा साहब को हमारी सच्ची पुष्पांजलि होगी।

Related posts

गरबा की धुनों से गूंजा डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल, भारतीय संस्कृति की दिखी खूबसुरत झलक!

Metro Plus

हरियाणा में चल रहे हजारों गैर-मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को लेकर आयोग हुआ सख्त

Metro Plus

छठ पूजा के अवसर पर समाजसेवियों को सम्मानित किया गया

Metro Plus