Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

Saraswati शिशु सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया हिंदी दिवस

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 14 सितम्बर:
तिगांव स्थित सरस्वती शिशु सदन सी.सेकेंडरी स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सुंदर प्रार्थना के साथ की गई। 12वीं कक्षा की छात्रा खुशी नागर ने हिंदी दिवस पर अपने सुविचार प्रकट किए। और अपने सुंदर भाषण के द्वारा हिंदी भाषा की उपयोगिता व महत्व बताकर सभी के मन में जोश भर दिया। 5वीं कक्षा की छात्रा मानवी भाटी व चौथी कक्षा की छात्रा दिव्यांशी ने हिंदी दिवस के सुअवसर पर सुंदर कविता प्रस्तुत की। आठवीं कक्षा की छात्रा हिमांशी कौशिक ने अंधा राजा बहरी सभा हैं किसे सुनाए पीर-ुनवजय। इस विषय पर मनमोहक कविता प्रस्तुत की।
इस अवसर पर कार्मस विषय के अध्यापक जितेन्द्र पांडेय ने अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा चाहे हम कितनी भी पाश्चात्य शैली अपनाए पर अपनी मातृ भाषा हिंदी का सम्मान करना न भूले।
इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक वाई.के. महेश्वरी तथा स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा सैनी ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने-अपने विचार रखे।

Related posts

अंबाला कैंट में पहला स्टेट स्पाईनल इंजरी सैंटर खोला जा रहा है

Metro Plus

जितेंद्र यादव का दावा जिले में ऑक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है

Metro Plus

किसानों पर लाठीचार्ज करना और आंसू गैस के गोले दागना समस्या का समाधान नहीं: सैलजा

Metro Plus