Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

रोजगार मेले का आयोजन 29 सितम्बर को, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार: विक्रम सिंह

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 20 सितंबर:
जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पखवाड़ा के तहत आगामी 29 सितंबर को सैक्टर-12 के कन्वेंशन हाल में विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले की अध्यक्षता भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे। युवाओं को स्वरोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि रोजगार मेले में बेरोजगारों को स्व-रोजगार देकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार युवाओं को कौशल के आधार रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में जिला फरीदाबाद की कंपनियों को भागीदार बनाया जाएगा जहां युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने एनसीआर में सीक्रेट पॉलिसी बनाई गई जिसमें औद्योगिक क्षेत्र में सक्षम युवाओं को स्व-रोजगार देने में सरकार हरसंभव मदद की जा रही है। सरकार की नई पॉलिसी के तहत कौशल विकास और आईटीआई पास युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों में युवाओं को रोजगार के लिए आवेदन लेकर उन्हें रोजगार दिलवाया जाएगा।
बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट नसीब कुमार, जिला रोजगार अधिकारी सुनीता यादव, श्रम विभाग से अजय पाण्डु, प्रिंसिपल डॉ० महेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ० नरेन्द्र कुमार, नीतू कपूर, सोनिया, पदम सिंह, प्रताप सिंह सहित बैठक से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों और शैक्षणिक संस्थानों व एफआईए के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

नए आपराधिक कानूनों के तहत हरियाणा कर रहा है उल्लेखनीय सफलता हासिल: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus

हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए: दीपक यादव

Metro Plus

मुख्यमंत्री ने किया 5 करोड़ रूपये की जन-सहयोग राशि से बनाए गए किसान भवन का उद्घाटन

Metro Plus