Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

देश-विदेश में उच्च शिक्षा पाने से कोई छात्रा वंचित ना रहे, देखिए इसके लिए शासन-प्रशासन क्या कर रहा है?

लड़कियों/महिलाओं को उच्च शिक्षा के लिए मिलता है ऋण अनुदान: अपराजिता
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 सितंबर:
महिलाओं के शैक्षिणक उत्थान के लिए शासन-प्रशासन कृतसंकल्प/वचनबद्व है। इसके लिए समय-समय पर सरकार द्वारा नई-नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक है शिक्षा ऋण पर ब्याज दर में 5 प्रतिशत अनुदान की योजना। अब तक सैकड़ों छात्राएं इस योजना का लाभ उठा चुकी हैं
अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा लड़कियों/महिलाओं को देश-विदेश में उच्च शिक्षा के लिए बैंकों के माध्यम से शिक्षा ऋण प्राप्त करने पर ब्याज दर में 5 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। हरियाणा सरकार लड़कियों/महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर 5 प्रतिशत ब्याज दर से सब्सिडी देने के लिए वचनबद्व है ताकि महंगे ब्याज दर के कारण कोई भी छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित ना रह सके।
एडीसी अपराजिता ने बताया कि भारत सरकार के बेटी बचाओ, बेटी-पढाओ अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से लड़कियों/महिलाओं को तकनीकी, डिप्लोमा स्नातकोत्तर, पीएचडी व अन्य उच्च शिक्षा कोर्स में दाखिला लेने के लिए महिला विकास निगम द्वारा बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।
महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक देशराज ने बताया कि 5 प्रतिशत ब्याज राशि की क्षतिपूर्ति महिला विकास निगम के द्वारा की जाती है। यह सुविधा प्राप्त करने के लिए आय, जाति के अलावा कोई अन्य शर्त नहीं है। इसके लिए लड़कियों/महिलाओं का हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। यह योजना लड़कियों/महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता लघु सचिवालय में छठी मंजिल पर स्थित हरियाणा महिला विकास निगम कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

Related posts

Kundan Green वैली स्कूल के छात्र मनीष ने पैरा World Cup में Gold Medal जीता

Metro Plus

नगर निगम मेयर द्वारा घर-घर स्वदेशी के संदेश के साथ बांटे गए 90 हजार पुष्प पौधे

Metro Plus

नकदी की कमी की समस्या शुक्रवार तक खत्म हो जाएगा

Metro Plus