Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

महाराजा अग्रसेन एवं मां माधवी के विवाह प्रसंग में जब श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो झूमते हुए नृत्य करने लगे।


मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
बल्लभगढ़, 25 सितंबर:
महाराजा अग्रसेन ने बहुत सुंदर नगर अग्रोहा की स्थापना की। अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्र भागवत कथा में बोलते हुए कथा वाचक नर्मदा शंकर ने अग्रोहा की स्थापना का बहुत ही सुंदर वर्णन किया।
समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंगला एवं महासचिव लोकेश अग्रवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि महाराजा अग्रसेन एवं मां माधवी के विवाह के प्रसंग में अग्रसेन भवन के हॉल में श्रोतागण इतने मंत्रमुग्ध हो गए कि वे झूमते हुए नृत्य करने लगे।
संस्था के सचिव पंकज सिंगला एवं कोषाध्यक्ष घनश्याम मित्तल ने बताया कि आज महाराजा अग्रसेन के विवाह का प्रसंग सुनाया गया एवं कल महाराजा अग्रसेन का राज्याभिषेक होगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के तजनीतिक सलाहकार अजय गौड़, योगेश भारद्वाज, योगेश गुप्ता, गोपाल गोयल, आईडी महाजन, संजय गर्ग, कन्हैया गर्ग एवं आए हुए अतिथियों का स्वागत सुमित सिंगला, गौरव अग्रवाल, राजू मित्तल, सागर गुप्ता, अंकुर जैन व अन्य सदस्यों ने स्मृति चिन्ह एवं पटका पहनाकर किया।

अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर महाराजा अग्रसेन की सम्पूर्ण कथा में कथावाचक नर्मदा शंकर

अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर महाराजा अग्रसेन की आरती करते श्रद्धालु।


Related posts

रमेश हलवाई सहित 22 दुकानदारों के पनीर/खोया के सैंपल फेल

Metro Plus

कोर्ट स्टे के बावजूद तोडफ़ोड़ करने पर झुग्गीवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Metro Plus

भाजपा नेता ललित गोंसाई को पकड़ा पुलिस ने: गोंसाई की पिस्टल ली कब्जे में

Metro Plus