Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं: सीमा त्रिखा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 29 अक्टूबर:
विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुझे बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में बिना मांगे विकास कार्यों के लिए करोड़ों रूपये की धनराशि दे रहे हैं।
इस मौके पर विधायक सीमा त्रिखा ने बताया कि भाजपा के 8 वर्ष सफलतापूर्वक पूरा होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सफल जन उत्थान रैली का आयोजन फरीदाबाद में किया गया था। जहां 8 वर्षों में मोदी के नेतृत्व में देश ने क्या उपलब्धियां हासिल की है इस बारे विस्तार पूर्वक बताया गया।
इस अवसर पर सीमा त्रिखा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की मनोहर सरकार के नेतृत्व में नई बुलंदियां हासिल की है और देश में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के बाद देश विश्व पटल पर मजबूत स्थिति में पहुंचा है। पिछले 8 वर्षों में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य देश एवं प्रदेश में किए गए हैं और जो कार्य अधूरे पड़े हैं आने वाले समय में उनको भी तेजी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में 130 करोड़ रूपये की धनराशि से प्रदेश का पहला प्राइवेट पार्टनर सीप/पीपीपी मोड पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस पोट बनाने का काम किया है।
तत्पश्चात विधायक सीमा त्रिखा ने खजाना कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे खजाना कार्यालय बारीकी से निरीक्षण किया। गौरतलब रहे कि फरीदाबाद खजाना कार्यालय प्रदेश का मुख्य खजाना कार्यालय भी है।
इस मौके पर सीमा त्रिखा के साथ जिला खजाना अधिकारी संजय सिंह छौक्कर, लेखाकार हिना सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

मानव रचना स्पोटर्स अकैडमी में 51वें डॉ. ओपी भल्ला हरियाणा स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ आगाज

Metro Plus

MRIIRS फरीदाबाद नगर-निगम और NIUA के बीच साइन हुआ WASH अग्रीमेंट

Metro Plus

डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग तथा हरपाल सिंह एंड कंपनी पर लगे पार्क की चारदीवारी को तुड़वाने के आरोप

Metro Plus