Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

CM फ्लाइंग ने किया छापा मार 18 युवक व 8 युवतियों को गिरफ्तार। जानें क्यों?


मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
ग्रेटर फरीदाबाद, 31 अक्टूबर:
मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना खेड़ी पुल एरिया में एक अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है, जहाँ पर नौजवान लड़के-लड़कियां प्रतिबंधित प्लेवर हुक्का का सेवन करते हैं, जो गलत है।
इस सूचना के सम्बंध में राजेश कुमार उप-निरीक्षक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा स्थानीय पुलिस की मदद से अमोलिक चौक के निकट फ्लेम दा कैफे हुक्का बार पर छापा मारा गया। इस हुक्का बार को हर्ष कुमार पुत्र विनोद कुमार द्वारा चलाया जा रहा था। इस हुक्का बार कैफे में मौका पर 18 लड़के व 8 लड़कियां प्रतिबंधित फ्लेवर हुक्का का सेवन करते हुए पाये गए। इस सम्बंध में ज्ञात हुआ कि इस हुक्का बार मे लड़के-लड़कियों को जन्मदिन पार्टी के उपलक्ष्य में फ़्लेवर हुक्का पिलाकर युवा जनरेशन को नशे की लत में डाला जा रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना खेड़ीपुल फरीदाबाद में अभियोग अंकित किया जा रहा है।

Related posts

जन शिकायतों का समाधान नागरिकों को राहत और संतोष दिलाने वाला हो: ADC सतबीर मान

Metro Plus

हिंसा नहीं है किसी भी समस्या का समाधान: जगदीश भाटिया

Metro Plus

Rotary Club Grace ने विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों को स्वेटर एवं फल वितरित किए

Metro Plus