Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

CM फ्लाइंग ने किया छापा मार 18 युवक व 8 युवतियों को गिरफ्तार। जानें क्यों?


मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
ग्रेटर फरीदाबाद, 31 अक्टूबर:
मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना खेड़ी पुल एरिया में एक अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है, जहाँ पर नौजवान लड़के-लड़कियां प्रतिबंधित प्लेवर हुक्का का सेवन करते हैं, जो गलत है।
इस सूचना के सम्बंध में राजेश कुमार उप-निरीक्षक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा स्थानीय पुलिस की मदद से अमोलिक चौक के निकट फ्लेम दा कैफे हुक्का बार पर छापा मारा गया। इस हुक्का बार को हर्ष कुमार पुत्र विनोद कुमार द्वारा चलाया जा रहा था। इस हुक्का बार कैफे में मौका पर 18 लड़के व 8 लड़कियां प्रतिबंधित फ्लेवर हुक्का का सेवन करते हुए पाये गए। इस सम्बंध में ज्ञात हुआ कि इस हुक्का बार मे लड़के-लड़कियों को जन्मदिन पार्टी के उपलक्ष्य में फ़्लेवर हुक्का पिलाकर युवा जनरेशन को नशे की लत में डाला जा रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना खेड़ीपुल फरीदाबाद में अभियोग अंकित किया जा रहा है।

Related posts

कांग्रेस नेता अब करें कांग्रेसी नेताओं के संरक्षण में पल रहे बिल्डरों पर कार्यवाही की मांग: दीप भाटिया

Metro Plus

DPS-81 की छात्रा ने नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Metro Plus

ब्राह्मण जागृति मंच के पदाधिकारी ब्राह्मण समाज से संबंधित समस्याओं को लेकर सीमा त्रिखा से मिले

Metro Plus