Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

देखिए, पंचायत चुनाव के लिए आज कहां और कितने-कितने नामांकन भरे गए!

पंचायत चुनाव में जिला परिषद के लिए 6 और ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए 36 फार्म दाखिल: विक्रम सिंह
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 07 नवम्बर:
पंचायत चुनावों में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के दूसरे दिन आज जिला परिषद सदस्यों के लिए छ: नामांकन पत्र दाखिल किये गये है। जबकि पंचायत समिति सदस्यों के लिए अब तक 36 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आज सोमवार को जिला परिषद सदस्यों के लिए वार्ड नम्बर तीन से चार, वार्ड नम्बर चार से एक और वार्ड नम्बर छ: से भी एक फार्म जमा करवाया गया है। उन्होंने आगे बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए फफरीदाबाद ब्लॉक से अब तक 10, बल्लभगढ़ ब्लॉंक से 22 और तिगांव ब्लॉक से चार फार्म जमा करवाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से फेयर फ्री सम्पन्न करवाने के लिए हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के मद्देनजर एआरओ तथा नोडल अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता से पालना की जा रही है । उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारियों को उनकी ड्यूटी को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं। नामांकन प्रकिया के दौरान 08 नवंबर को सरकारी अवकाश रहेगा, इसलिए दो दिन नामांकन नहीं होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी और उम्मीदवार 14 नवंबर की सायं 3 बजे तक अपने नामांकन वापिस ले सकते हैं।

Related posts

फ्लोरा बैल्स प्ले स्कूल ने ए.डी. स्कूल में दशहरा पर्व का आयोजन किया

Metro Plus

अब शहर में सभी नाले होंगे साफ, न ही होगा अतिक्रमण! जाने क्यों?

Metro Plus

पूर्व सांसद जगदीश राणा का निधन, UP के कद्दावर राजनेताओं में होती थी उनकी गिनती।

Metro Plus