Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

किक बॉक्सिंग की टीम ने एकॉर्ड अस्पताल का दौरा कर मौजूद सुविधाओं की सराहना की

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 09 नवम्बर:
वल्र्ड एसोसिएशन ऑफ किक बॉक्सिंग तथा वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पांच देशों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता से पहले वल्र्ड एसोसिएशन ऑफ किक बॉक्सिंग के चेयरमैन रोमियो डेसा और वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के चेयरमैन संतोष अग्रवाल ने एकॉर्ड अस्पताल का दौरा किया। मरीजों के लिए अस्पताल में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की उन्होंने जमकर सराहना की।
अस्पताल चेयरमैन डॉ.प्रबल रॉय ने इस अवसर पर कहा कि हमारा प्रयास मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का है। इस दिशा में तेजी से कार्य जारी है।
वहीं न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता ने कहा की एकॉर्ड अस्पताल न्यू टेक्नोलॉजी पर कार्य रहा है।
अस्पताल के ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एंड स्पोट्र्स इंजरी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. युवराज कुमार ने बताया कि दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में एकॉर्ड हेल्थ पार्टनर था।
इस अवसर अस्पताल नेफ्रोलोजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार ने सभी का अस्पताल पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।

Related posts

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पिछले साढे 10 सालों में लाखों शौचालय बनवाए है: विपुल गोयल

Metro Plus

सावधान! कोरोना के केसों में लगातार बढ़ोतरी, कोरोना वायरस के आज 259 मामले पॉजिटिव आए

Metro Plus

Fire Safety needs Attention- J.P. Malhotra, President HSPC

Metro Plus