Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

पंचायत चुनाव के लिए जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों के कितने फार्म हुए दाखिल? देखें!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 11 नवंबर:
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आज पंचायत चुनावों में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के तीसरे दिन सदस्य जिला परिषद सदस्यों के लिए 109 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है। जबकि पंचायत समिति सदस्यों के लिए अब तक 280 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से फेयर फ्री सम्पन्न करवाने के लिए हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के मद्देनजर एआरओ तथा नोडल अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता से पालना की जा रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारियों को उनकी ड्यूटी को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी और उम्मीदवार 14 नवंबर की सायं 3 बजे तक अपने नामांकन वापिस ले सकते हैं।

Related posts

Tata Hitachi के राहुल शौरे ने किया Time Equipment कंपनी में पौधारोपण

Metro Plus

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर होगा ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजन: विक्रम सिंह

Metro Plus

शहर की सड़को पर क्यों उतरी फरीदाबाद पुलिस? देखें!

Metro Plus