Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पहचानों कौन हैं ये जो घरों में सप्लाई होने वाले गैस सिलेंडरों में से निकालते थे गैस? धरे गए!


मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 12 नवंबर
: DCP क्राइम मुकेश मल्होत्रा के दिशानिर्देश तथा ACP क्राइम सुरेंद्र श्योराण के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच NIT प्रभारी नरेंद्र कुमार की टीम ने गैस सिलेंडर सप्लाई करते समय उसमें से गैस निकालकर ग्राहकों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के मामले में दो गाड़ी चालकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आजाद और गौरव का नाम शामिल है। आरोपी आजाद फरीदाबाद के अलीपुर तथा आरोपी गौरव न्यू राजीव कॉलोनी का निवासी है। पिछले काफी समय से घर में सप्लाई होने वाले गैस सिलेंडर के बारे में काफी शिकायतें मिल रही थी जिसमें ग्राहकों को गैस सिलेंडर में निर्धारित मात्रा से गैस कम गैस पहुंचाई जा रही थी। डीसीपी क्राइम के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना डबुआ में आवश्यक वस्तु अधिनियम चोरी तथा धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पर्वतीय कॉलोनी स्थित ओम साईं HP गैस एजेंसी में काम करते हैं और वहां से गाड़ी में गैस सिलेंडर भरकर ग्राहकों को उनके घर पर सप्लाई करते हैं। आरोपी गैस एजेंसी से सिलेंडर लादकर चलते हैं और रास्ते में पाली भांकरी रोड पर जंगल में पुराने खंडहर पड़े टिन शेड के पीछे गैस एजेंसी से लाए गए भरे हुए गैस सिलेंडर से थोड़ी-थोड़ी गैस निकालकर खाली सिलेंडर में भर लेते थे। इसके पश्चात वह ग्राहकों को सिलेंडर पहुंचाते और उन्हें गैस की पूरी मात्रा बताकर ग्राहकों को चपत लगा रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वह पिछले सात-आठ महीनों से यह काम कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 49 गैस सिलेंडर, 2 पाइप तथा 1 गाड़ी बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया था है।

Related posts

विजय प्रताप का एसजीएम नगर के वासियों ने किया जोरदार स्वागत

Metro Plus

फरीदाबाद मॉर्निंग हेल्थ क्लब और DC जितेंद्र यादव ने दिन की शुरूआत की SOS CCI के बच्चों के साथ हैंडबॉल खेलकर।

Metro Plus

मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज ने शिक्षा मंत्रालय की NIRF रैंकिंग 2022 में छोड़ी अपनी छाप।

Metro Plus