Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FPSC ने किया तीन दिवसीय अंर्तविद्यालय प्रतियोगिताओं का आगाज़।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 14 नवम्बर:
फरीदाबाद प्रोग्रेसिव स्कूल कॉंफ्रेस @ FPSC के सानिध्य में सैक्टर-88, ग्रेटर फरीदाबाद स्थित दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में आज एक तीन दिवसीय अंर्तविद्यालय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। एफपीएससी के वरिष्ठ उपप्रधान टीएस दलाल ने प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर एफपीएससी के प्रधान नरेन्द्र परमार ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एफपीएससी द्वारा ड्राईंग प्रतियोगिता, हिन्दी-अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आज की इस ड्राईंग प्रतियोगिता में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त फरीदाबाद के 37 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दो श्रेणियों में भाग लिया, जिसमें कि कक्षा 3 से 5 श्रेणी ‘अ ‘और कक्षा 6 से 8 श्रेणी ‘ब ‘बनाए गए। कार्यक्रम में कुल 72 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत में दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत से आए हुए अतिथियों व बच्चों का स्वागत किया।
एफपीएससी के प्रधान नरेन्द्र परमार ने कहा कि इस अंर्तविद्यालय प्रतियोगिता के आयोजन का मकसद विद्यार्थियों में टीम स्प्रिट की भावना से काम करना और आने वाले भविष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने बच्चों को तैयार करवाना है।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि के तौर पर एकार्ड हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. जितेन्द्र कुमार ने बच्चो का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संस्कारहीन शिक्षा अर्थहीन है। बच्चे शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी सीखे।
इस प्रतियोगिता में श्रेणी ‘अ ‘ में मॉडर्न स्कूल, सैक्टर-17 की छात्रा ‘सना अमिद सैयद‘ ने बाजी मारी जबकि दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल, सैक्टर-88 की वंशीका शैली ने द्वितीय व स्कॉलर्स प्राइड की प्रियांशी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
श्रेणी ‘ब ‘ में दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल, सैक्टर-88 की छात्रा ‘मन्नत ‘ ने बाजी मारी जबकि होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा आक्रिति पांड़ा ने द्वितीय व विद्या निकेतन स्कूल की जिग्यासा लोहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विभिन्न स्कूलों से बच्चों के साथ आए हुए अध्यापकों के लिए भी आर्ट इंटीग्रेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजर प्रयास दलाल ने विभिन्न स्कूलों से आए हुए अध्यापकों, छात्रों एवं एफपीएससी के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।
इस कार्यक्रम में एफपीएससी के महासचिव राजदीप सिंह, कोषाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, नारायण डागर, वाई.के. महेश्वरी, बी.डी. शर्मा, विनोद जोसेफ, प्रिंसिपल सुनीता सिंह एवं वाइस प्रिंसिपल संगीता कक्कर सम्मिलित हुए।

Related posts

FMS के छात्रों ने किया फायर स्टेशन का दौरा

Metro Plus

Kundan Green स्कूल में शहर की एकमात्र Shooting Range का उद्वघाटन किया मूलचंद शर्मा ने।

Metro Plus

लघु सचिवालय में कल भूल कर भी ना लाए कार नहीं होगी एंट्री! जाने क्यों?

Metro Plus