Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादहरियाणा

समाजसेवी टेकचंद अग्रवाल की पुण्यतिथि पर परिजनों ने किए 8 पंखे श्री वैश्य अग्रवाल समाज को भेंट।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
बल्लभगढ़, 18 नवम्बर:
पीएफ डिपार्टमेंट में कमिश्नर पद से सेवानिवृत टेकचंद अग्रवाल की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके परिवार ने दीवार पर लगने वाले 8 पंखे श्री वैश्य अग्रवाल समाज को भेंट किए हैं। टेकचंद अग्रवाल बहुत ही नेक दिल एवं गरीबों के काम आने वाले सामाजिक व्यक्ति थे। टेकचंद सेवानिवृत्ति के बाद श्री वैश्य अग्रवाल समाज में महासचिव पद पर अपनी अवैतनिक सेवाएं दे रहे थे। 2 वर्ष पूर्व कोरोना की चपेट में आने से उनका निधन हो गया। निधन के बाद उनके ज्येष्ठ पुत्र लोकेश अग्रवाल संस्था में महासचिव पद का दायित्व निभा रहे हैं। विगत दिवस उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर उनकी धर्मपत्नी शशि अग्रवाल, उनके पुत्र लोकेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल एवं पुत्रवधू प्रेरणा अग्रवाल ने ये पंखे श्री वैश्य अग्रवाल समाज को दान दिए।
उल्लेखनीय है कि उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर अग्रवाल परिवार ने दो चिकित्सीय बेड संस्था को दान में दिए थे, जिनका उपयोग जरूरतमंद लोगों द्वारा किया जा रहा है। जरूरतमंद व्यक्ति इन चिकित्सीय बेड को अग्रवाल धर्मशाला चावला कॉलोनी से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
पंखों के दान दिए जाने के अवसर पर श्री वैश्य अग्रवाल समाज के प्रधान भगवान दास गोयल, उप-प्रधान कन्हैयालाल गोयल, कोषाध्यक्ष नरेश मंगला, सचिव राजेश गुप्ता, अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंगला, ललित गोयल, कन्हैया लाल गर्ग एवं सुमित मंगला उपस्थित थे। समाज के पदाधिकारियों ने पंखों के दान दिए जाने पर अग्रवाल परिवार का आभार व्यक्त किया है।

Related posts

सूरजकुंड मेले में झूला हादसे की जांच के लिए 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित

Metro Plus

15 तक 90 विधानसभाओं में चलाया जाएगा जनसंपर्क अभियान: रामबिलास शर्मा

Metro Plus

मुख्यमंत्री के रोड़ शो को लेकर उड़ाई जा रही हैं आचार संहिता की खुल्लेआम धज्जियां

Metro Plus