Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

हिमाचल के बाद अब हरियाणा में बनेगी कांग्रेस सरकार: आफताब अहमद

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 10 दिसम्बर:
गुजरात में भले ही कांग्रेस पार्टी भाजपा को सत्ता से बेदखल नहीं कर पाई हो लेकिन हिमाचल के साथ छत्तीसगढ़ और राजस्थान उपचुनाव में जीत पर कांग्रेस भी उत्साहित है। नूंह विधायक व कांग्रेस विधायक दल उप-नेता चौधरी आफताब अहमद की मौजूदगी में जिला कांग्रेस मुख्यालय नूंह पर कांग्रेस के कार्यक्रताओं ने जीत का जश्न लड्डू बांटकर मनाया।
हिमाचल में बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने वाली कांग्रेस अब बदलाव का दम भर रही है। हिमाचल के साथ दूसरे राज्यों में मिले उपचुनाव की जीत पर आज मेवात कांग्रेस मुख्यालय में भी जश्न का माहौल रहा। इस जश्न में विधायक दल उप नेता आफताब अहमद भी शामिल रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ खुशी का इजहार किया।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में 40 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं, इस चुनाव में भाजपा के खाते में 25 सीटें आई हैं जबकि अन्य के खाते में तीन सीटें आई है।
वहीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी के जन्मदिन पर मेवात कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यक्रताओं ने उनकी लंबी व सेहतमंद जीवन की दुआ की और उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी त्याग, बलिदान, ईमानदारी, समर्पण, साहस, आपसी प्रेम की मिशाल हैं। भारतीय राजनीति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। आफताब अहमद ने उन्हें भारत की संस्कृति और नैतिक मूल्यों की पहचान बताया है।
इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल उप-नेता आफताब अहमद ने हाल के चुनाव नतीजों पर कहा कि गुजरात को छोड़कर भाजपा हर जगह से हारी है एमसीडी दिल्ली हो, हिमाचल हो या उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ,राजस्थान उपचुनाव हो भाजपा को हार मिली है। ये दर्शाता है कि जनता भाजपा से त्रस्त है और उनकी नीति और नियत को खारिज कर रही है। हिमाचल के बाद अब हरियाणा में भी कांग्रेस सरकार बनेगी और पार्टी 70 से अधिक सीट लेकर सत्ता में वापसी करेगी।
वहीं आफताब अहमद ने 21 दिसंबर से हरियाणा आ रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्तओं संग बैठक की और राहुल गांधी की यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत करने को कहा। उन्होंने बताया कि नूंह कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान, सांसद दिपेंद्र हुड्डा व अन्य विधायक बैठक लेंगे। वहीं पीसीसी सदस्य महताब अहमद ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मेवात आगमन पर सभी रिकार्ड तोडऩे का काम करेगी।

Related posts

चुनाव आचार संहिता की पालना के लिए किया गया टीमों का गठन, नेताओं द्वारा लगाए गए होर्डिंग हटाने शुरू!

Metro Plus

Golden Galaxy presents 31st night with Hardy Sandhu

Metro Plus

Vipul Goel ने ली जीवन में कभी भी Plastic का उपयोग ना करने की शपथ

Metro Plus