Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पंकज सेतिया ने किया तीन कर्मचारियों को सम्मानित! जानें क्यों?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 5 जनवरी:
नवंबर में हुए पंचायत चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और निर्बाध तरीके से संपन्न हुए। इन चुनावों के बेहतर आयोजन हेतु जिले के सभी अधिकारियों सहित कर्मचारियों से भी पूरी लग्न और निष्ठा के साथ कार्य कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया। इसी के चलते बडख़ल के उपमंडल अधिकारी (ना.) यानि एसडीएम पंकज सेतिया द्वारा तीन कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
एसडीएम पंकज सेतिया ने बताया कि एसडीएम बडख़ल कार्यालय में कार्यरत रोहित कुमार, प्रोजेक्ट ऑफिसर, पंचायती राज सचिन शर्मा, प्रोजेक्ट ऑफिसर, जिला परिषद् एवं गौरव जांगड़ा, सिविल कंसलटेंट, जिला परिषद् को पंचायत चुनाव-2022 में उनके द्वारा किए गए बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।

Related posts

मेमोग्राफ्री कैंप में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया, 23 महिलाओं ने करवाई मेमोग्राफी।

Metro Plus

रोटरी इंटरनेशनल डॉयरेक्टर की नॉमिनेटिंग कमेटी का सदस्य बनने के लिए लॉबिंग तेज: रोटरी डिस्ट्रिक-3012 से पीडीजी रमेश अग्रवाल चुने गए सदस्य

Metro Plus

24 घंटे बिजली से फरीदाबाद के गांव भी बनेंगे स्मार्ट: विपुल गोयल

Metro Plus