Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बाजार व ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे करने वाले हो जाए सावधान! जानें क्यों?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 5 जनवरी:
जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने जिला फरीदाबाद में अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की समीक्षा करते हुए कहा कि अतिक्रमण शहर की पुरानी समस्या है और शहर के विभिन्न स्थानों जैसे की बाजार, फूटपाथ, ग्रीन बेल्ट, मुख्य सड़क किनारे पर अवैध कब्जा किया गया है। इस समस्या और लगातार मिल रही शिकायतों से निजात दिलाने के लिए सख्त होना जरूरी है।
जिला उपायुक्त विक्रम सिंह एक-एक करके अवैध कब्जो पर की गई कार्यवाही की समीक्षा बैठक कर रहे थे। डीसी विक्रम सिंह ने सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार अतिक्रमण की समीक्षा बैठक को सरकार द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि शहर में हो रहे सभी प्रकार के अवैध अतिक्रमण व अवैध निर्माण को रोकने एवं नियमानुसार आगामी कार्यवाही करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है।
समीक्षा बैठक में नगर योजना अधिकारी राजेन्द्र शर्मा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता गजेन्द्र सिंह सहित सभी नायब तहसीलदार व अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related posts

महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में धूमधाम से नए वर्ष का स्वागत किया गया

Metro Plus

कौन सा स्कूल बना Education World रैंकिंग में नंबर-1

Metro Plus

DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से MSME सेक्टर हेतु प्रभावी कार्यनीति बनाने की मांग की।

Metro Plus