Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

SDM परमजीत चहल ने किया सरल सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 14 जनवरी:
एसडीएम परमजीत चहल ने सरल सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सरल सेवा केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों को निर्देश देते हुए आमजन को सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में ऑनलाइन सुविधा है निर्धारित समय जरूर पूरा करना सुनिश्चित करें। आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए।
एसडीएम परमजीत चहल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ले रहे प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ड्राइविंग के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा की नियमों के अनुसार पालना करोगे तो निश्चित तौर पर ड्राइविंग करते समय आप स्वयं को दुर्घटना से बचाव करके अन्य लोगों को भी जागरूकता करेंगे। सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करके ड्राइविंग के दौरान स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखेंगे।
एसडीएम परमजीत चहल ने सड़क सुरक्षा का उल्लंघन करने पर लोगों में कितना कितना जुर्माना सड़क सुरक्षा की हिदायतो के अनुसार लगाया जाता है इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने ट्रैफिक नियमों के बारे में प्रशिक्षुओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

Related posts

Mark Daniel Maloney selected to be 2019-20 Rotary International President

Metro Plus

बच्चों को प्रोत्साहित करते रहना स्कूल और पेरेंट्स का पहला कर्तव्य: दीपक यादव

Metro Plus

ललित नगर और विपुल गोयल के ठुमको पर झूमा फरीदाबाद

Metro Plus