Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

कन्हैया लाल महता की पुण्य तिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 28 जनवरी:
महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान तथा आर्य केन्द्रीय सभा फरीदाबाद के तत्वधान से संस्था प्रधान महान विभूति महात्मा कन्हैया लाल महता तथा डॉ० विमल महता की पुण्य तिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में के.एल. महता दयानंद महिला महाविद्यालय के सभागार में मनाया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान ओम योग संस्थान के संस्थापक योगी राज ओम प्रकाश महाराज पधारे। संस्थान के अध्यक्ष आनंद महता ने पुष्प गुच्छ से मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
कार्यक्रम का आरंभ गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति से किया गया। तत्पश्चात विभिन्न के.एल.महता दयानंद विद्यालयों से आई शिक्षिकाओं तृषा, प्रतिभा, अभिलाषा तथा छात्रों ने भजनों के माध्यम से स्वामी दयानंद एवं महता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विद्यालय से आए छात्रों ने अपने नृत्य से समा बांध दिया। तत्पश्चात के.एल. महता दयानंद विद्यालय के छात्रों को अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। संस्थान के अध्यक्ष आनंद मेहता ने सभी गणमान्य अतिथियों को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर मुख्य अथिति ने कन्हैया लाल महता को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा महता जी के जीवन तथा उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कन्हैया लाल महता का जीवन एवं सामाजिक कार्यो को हम सभी के लिए अनुसरणीय बताया। आर्य समाज के गणमान्य विद्वानों एवं फरीदाबाद के गणमान्य महानुभावों ने कन्हैया लाल महता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

विद्यासागर इन्टरनेशनल स्कूल में 25 से 27 अक्टूबर तक होगी राज्य स्तरीय पर खेलकूद प्रतियोगिताएं

Metro Plus

सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों को 80 हजार रूपये की क्यों दी जा रही हैं आर्थिक सहायता? देखें!

Metro Plus

Manav Rachna का उद्देश्य लोगों के शिक्षित करने के साथ ही बेहतर समाज का निर्माण करना है: डॉ० प्रशांत भल्ला

Metro Plus