Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

नशा करने वाले और नशीले पदार्थों को बेचने वाले हो जाए सावधान। जानें क्यों?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 6 मार्च:
एडीसी अपराजिता ने कहाकि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में फरीदाबाद जिले में नशा करने वालों और नशीले पदार्थों के बेचने वालों की गम्भीरता से निगरानी हो रही है। एडीसी अपराजिता फरीदाबाद सैक्टर-12 स्तिथ हुड्डा कन्वेंशन सेंटर में धाकड़ योजना के तहत पुलिस और प्रशासन के सभी विभागों और अधिकारियों की धाकड़ टीमों की भूमिका की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
इस मौके पर एडीसी अपराजिता ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए सरकार की धाकड़ योजना के तहत धाकड़ टीमों के जरिए प्रशासन और पुलिस ने सयुक्त रूप से शुरू कर रखी है। आज भी प्रदेश में नशे की सप्लाई बेधड़क जारी है। ऐसे हालात को देखते हुए हरियाणा सरकार ने अब नशे को काबू करने के लिए धाकड़ Dhakad scheme in Haryana against drug addiction कार्यक्रम चला रही है।
इस अवसर पर डीसीपी हेडक्वॉटर नितीश अग्रवाल ने कहा कि नशे को हम समाज के किसी एक वर्ग से नहीं जोड़ सकते। समाज में सभी वर्गों में हमे नशा करने वाला व्यक्ति मिल जायेगा। उन्होंने बताया की स्टेट एक्शन प्लान का मकसद समाज को नशे पर एकत्रित करना है, इसको हमे आंदोलन की तरह लेना है। सरकार हॉक सॉफ्टवेयर के माध्यम से डाटा एकत्रित कर नशा मुक्ति अभियान में तेजी लाना चाहती है। इसमें आशा वर्कर अपने-अपने क्षेत्र में नशा करने वालों का डाटा फॉर्म के माध्यम से क्षेत्र के बीट इंचार्ज को देंगे, तत्प्रश्चात बीट इंचार्ज थाना प्रभारी से हॉक सॉफ्टवेयर पर यह डाटा अपलोड करेंगे।
धाकड़ प्रोग्राम के तहत सत्रह सौ लोगों की टीम बनाई गई यह टीमें जिला फरीदाबाद ग्रामीण क्षेत्रों और शहर में वार्ड स्तर पर तथा स्कूल और कॉलेजों में निगरानी कर रहीं हैं। योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, पंचायत विभाग के कनिष्ठ अभियंता, ग्राम सचिव, आशा वर्कर, एनजीओ, नम्बरदारो को कमेटियों में शामिल किया गया है। इसी प्रकार शहर क्षेत्रों में कौसंलर, कनिष्ठ अभियंता और एनजीओ, नम्बरदारो को कमेटियों में शामिल करके धाकड़ कमेटियां बनाई गई है।
इसी प्रकार क्लस्टर और उप-मण्डल स्तर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कमेटियां नशा करने वालों और नशीले पदार्थों के बेचने वालों की समीक्षा प्रति माह करके जिला मुख्यालय तथा राज्य मुख्यालय रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।
समीक्षा बैठक में एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बल्लबगढ़ त्रिलोक चंद, एसीपी मुनीश सहगल सहित धाकड़ योजना के क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

17 अक्तूबर को खालसा गार्डन में विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Metro Plus

FMS में वार्षिक प्रदर्शनी 2025-26 का आयोजन किया गया !

Metro Plus

अवैध रूप से बेसमेंट में चलाए जाने वाले कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी के खिलाफ क्यों की जा रही हैं कार्यवाही? देखें!

Metro Plus