Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बडख़ल झील में बरसात शुरू होने से पहले भर दिया जाएगा पानी? देखें!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 16 मार्च:
केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें और निर्धारित मानदंडों को भी पूरा करें। केंद्रीय राज्यमंत्री लघु सचिवालय में स्मार्ट सिटी के शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कुछ कार्य 90 प्रतिशत तक पूरे हो चुके हैं। ऐसे में उनका बचा हुआ कार्य भी पूरा करें। उन्होंने बडख़ल झील के विकास कार्यों को लेकर कहा कि इस कार्य का वह सोमवार के बाद खुद भी निरीक्षण करेंगे। इस कार्य की गति को बढ़ाया जाए ताकि बरसात से पहले यहां पानी भरा जा सके। इसके साथ ही स्मार्ट रोड़ पर बचे हुए कार्यों के साथ-साथ हरित पट्टी विकसित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेलिंग के बीच में पेड़ लगाए जाएं और उन्हें ट्री-गार्ड से सुरक्षित किया जाए। इसके साथ ही सैक्टर-21बी के पार्क को लेकर उन्होंने कहा कि अगर ठेकेदार दिक्कत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने इसके अलावा भी अन्य सभी कार्यों की समीक्षा की और आ रही दिक्कत पर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। मीटिंग में उपायुक्त व स्मार्ट सिटी सीईओ विक्रम सिंह सहित स्मार्ट सिटी के सभी अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

सिलीगुड़ी में दिखाई शहर की नीरल कुकरेजा ने धमक, जीता स्वर्ण पदक

Metro Plus

डीएवी कॉलेज की तानशाही फाइन लेकर भी नही दिया रोल नंबर छात्रों पर कराया लाठीचार्ज: कृष्ण अत्री

Metro Plus

स्वच्छ भारत दिवस को हर दिन जीवन में अपनाएं निवासी: राजेश नागर

Metro Plus