Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Delhi Scholars International में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
ग्रेटर फरीदाबाद, 7 सितंबर: सैक्टर-88 स्थित दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्ण को याद किया गया। छात्रों ने शिक्षक दिवस से संबधित एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया जिसमें छात्रों ने प्रश्नों के उत्तर दिए।
इस मौके पर कक्षा 6वीं एवं 7वीं के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के चेयरमैन टी.एस. दलाल, मैनेजर प्रयास दलाल एवं मुख्याध्यापिका रश्मि सिंह ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को बधाई व उपहार देकर सम्मानित किया। विद्यालय की तरफ से शिक्षकों के लिए मनोरंजन कार्यक्रम एवं भोज का भी प्रबंध किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन टी.एस. दलाल ने बताया कि शिक्षक दिवस शिक्षकों और छात्रों के रिश्तों को और भी अच्छा बनाने का एक महान अवसर होता है जो बहुत ही खुशी के साथ मनाया जाता है। इस दिन विद्यार्थी अपने शिक्षकों की लंबी उम्र की कामना करते हैं।
शिक्षक दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में शिक्षकों के मूल्यों को समझना और महसूस करना चाहिए और दिल से उनका सम्मान करना चाहिए। शिक्षक हमारे माता-पिता से भी बड़ कर होते हैं जो हमें हमेशा सफलता की राह दिखाते हैं। हमारे माता-पिता तभी खुश होंगे और स्वयं को सफल मानेंगे जब उनके छात्र आगे बढ़ेंगे और सफलता प्राप्त करके उनका नाम पुरे विश्व भर में फैला देंगे। हमें अपने शिक्षकों से मिले सभी अच्छे सुविचारों का पालन करना चाहिए यही उनके लिए सबसे सम्मान की बात है।

Related posts

पढि़ए, पुलिस कमिश्रर ढिल्लों ने रोटरी के लिए क्या कहा!

Metro Plus

सावधान: मेडिकल स्टोर से बिना डाक्टर की पर्ची के दवाई दी तो होगी कानूनी कार्यवाही!

Metro Plus

फरीदाबाद में सभी विधानसभा सीटे कांग्रेस बेहतर मार्जन से जीतेगी: गिरीश भारद्वाज

Metro Plus