Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

खेलों में आपसी विश्वास और बेहतर तालमेल का मिलता है प्लेटफार्म: ADC अपराजिता

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 24 मार्च:
एडीसी अपराजिता खेल विभाग हरियाणा के आदेशानुसार जिले खेल विभाग, फरीदाबाद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 18 वर्ष तक तथा 18 वर्ष से ऊपर का आयोजन खेल परिसर सैक्टर-12 में समापन समारोह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रही थी। वहीं सीईओ जिला परिषद सुमन भांकर ने खेलों का उद्वघाटन किया। सीईओ जिला सुमन भांकर ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।
इस प्रतियोगिता में कुश्ती-18 वर्ष तक, एथलैटिकस-18 वर्ष तक तथा 18 वर्ष से ऊपर, हॉकी-18 वर्ष तक फुटबॉल-18 वर्ष से ऊपर तथा तीरंदाजी-18 वर्ष तथा 18 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में खेल करवाए गए। जिसमें लगभग 400 खिलाडिय़ों द्वारा भाग लिया गया। जहां खेल प्रतियोगिता का उद्वघाटन सुमन भांकर, एचसीएस मुख्य कार्यकारी अधिकारी-जिला परिषद तथा डीआरडीए फरीदाबाद तथा समापन पर अपराजिता, आईएएस अतिरिक्त उपायुक्त फरीदाबाद द्वारा विजेता खिलाडिय़ों को पारितोषिक वितरण किया गया।
इस अवसर पर खेल उप-निदेशक गिरिराज सिंह, जिला खेल अधिकारी देवेंद्र गुलिया सहित अन्य कोचिज खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का रिजल्ट:-
एथलैटिकस-18 वर्ष तक लड़कियां
200 मीटर रेस
प्रथम स्थान करूण, द्वितीय मनोज फोगाट, तृतीय स्थान आस्था ने प्राप्त किया।
800 मीटर रेस
प्रथम स्थान हन्नी मलिक, द्वितीय करुणा, तृतीय स्थान दीक्षा ने प्राप्त किया।
1500 मीटर रेस
प्रथम स्थान हन्नी मलिक, द्वितीय करूणा, तृतीय स्थान नेहा ने प्राप्त किया।
लॉन्ग जम्प
प्रथम स्थान यशिका, द्वितीय गायत्री, तृतीय स्थान कविता ने प्राप्त किया।
100 मीटर रेस
प्रथम स्थान तन्नू, द्वितीय मानसी, तृतीय स्थान कृतिका ने प्राप्त किया।
400 मीटर रेस
प्रथम स्थान तान्या, द्वितीय दिव्या तिवारी, तृतीय स्थान ललिता ने प्राप्त किया।
800 मीटर रेस
प्रथम स्थान मानसी, द्वितीय दिव्या तिवारी, तृतीय स्थान मनदीप ने प्राप्त किया।
800 मीटर रेस
प्रथम स्थान कामिनी, द्वितीय मनदीप, तृतीय स्थान अंजलि ने प्राप्त किया।
जैवलिन थ्रो
प्रथम स्थान सोनिया, द्वितीय यशिका, तृतीय स्थान काजल ने प्राप्त किया।
लॉन्ग जम्प
प्रथम स्थान तान्या, द्वितीय तन्नू, तृतीय स्थान अंजलि ने प्राप्त किया।
तीरंदाजी-18 वर्ष की लड़किया
इंडियन राउंड
प्रथम स्थान भूमिका, द्वितीय भावना, तृतीय स्थान शिल्पी ने प्राप्त किया।
रिकर्व राउंड
प्रथम स्थान रिया तेवतिया, द्वितीय शैलजा, तृतीय स्थान बॉबी ने प्राप्त किया।
कंपाउंड राउंड
प्रथम स्थान मुस्कान सैनी, द्वितीय तान्या चंदिला, तृतीय स्थान दिव्या ने प्राप्त किया।
कुश्ती-18 वर्ष की लड़किया
39 कि.ग्रा
प्रथम स्थान दिशा, द्वितीय कनिका, तृतीय स्थान एकता और संजना ने प्राप्त किया।
42 कि.ग्रा
प्रथम स्थान राधिका, द्वितीय मीनाक्षी, तृतीय स्थान डॉली और रीत ने प्राप्त किया।
46 कि.ग्रा
प्रथम स्थान प्रिया, द्वितीय खुशबु, तृतीय स्थान प्रार्थी और महक ने प्राप्त किया।
50 कि.ग्रा
प्रथम स्थान उर्वशी, द्वितीय हिना, तृतीय स्थान नैंसी और लविसा ने प्राप्त किया।
54 कि.ग्रा
प्रथम स्थान नैना, द्वितीय आन्या, तृतीय स्थान करूणा और निशा ने प्राप्त किया।
58 कि.ग्रा
प्रथम स्थान एकता, द्वितीय स्तुति, तृतीय स्थान ऋतिका और सृष्टि ने प्राप्त किया।
62 किण्ग्रा
प्रथम स्थान अर्चनाए द्वितीय प्राचीए तृतीय स्थान साक्षी और आकांक्षा ने प्राप्त किया।
हॉकी-18 वर्ष की लड़किया
प्रथम स्थान स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स सैक्टर-12 टीम बी, द्वितीय स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स सैक्टर-12 टीम ए, तृतीय स्थान मॉडर्न स्कूल सैक्टर-17 ने प्राप्त किया।
फुटबॉल-18 वर्ष की लड़किया
प्रथम स्थान नाहर सिंह कोचिंग सेंटर, द्वितीय आजाद फूटबाल क्लब, तृतीय स्थान केएल मेहता कॉलेज ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिला फरीदाबाद के खिलाडिय़ों तीरंदाजी में रिया तेवतिया तथा बोबी, एथलैटिकस में प्रियंका तथा दिव्या तिवारी, तलवारबाजी में सृष्टि तथा साक्षी कपूर व बास्केटबाल मे श्रूति तथा अनुष्का को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

Related posts

Reduced Material Handling – Key to Productivity – J.P. Malhotra

Metro Plus

बन्नूवाल वैलफेयर एसोसिएशन ने किया राजीव जेटली का स्वागत।

Metro Plus

PD लखानी की धर्मपत्नी सुमन लखानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया! जानें क्यों?

Metro Plus