Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

DC विक्रम ने किया तहसील और अनाज मंडी का औचक निरीक्षण

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 6 अप्रैल:
जिला उपायुक्त विक्रम ने उप-तहसील तिगांव, उप-तहसील मोहना और उप-तहसील दयालपुर का क्रमवार औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तीनों तहसीलों में हो रही रजिस्ट्रियो तथा अन्य कामकाज की बारीकी से जांच की तथा वहां उपस्थित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों का काम समयानुसार निपटान करें और इंटरनेट व बिजली की सप्लाई में किसी प्रकार की कोई बाधा ना आए।
तत्पश्चात उपायुक्त विक्रम सिंह ने तिगांव और मोहना अनाज मंडी का भी निरीक्षण कर वहां मौजूद अधिकारियों द्वारा नमी मापक यंत्र से गेहूं में नमी का स्तर जाना। मंडी के गेट पर किसानों के लिए गेट पास की उपलब्ध सुविधा की जांच की। अनाज मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा किसानों से गेहूं की आवक, झराई, बारदाना और ढुलाई संबंधी जानकारी भी ली। साथ ही अनाज मंडी के मार्केटिंग बोर्ड के कार्यालय में जाकर वहां का रिकॉर्ड की जांच की। इसके बाद मंडी का निरीक्षण किया और वहां पर अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
जिला उपायुक्त विक्रम ने व्यापारियों से अनाज मंडी में पेयजल सप्लाई, बिजली आपूर्ति तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली और व्यापारियों से ऑनलाइन बिक्री और पूंजी की अदायगी की भी विस्तार पूर्वक जानकारी ली तथा व्यापारियों को आश्वासन दिया कि प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद व्यापारियों को दी जाएगी।
इस अवसर पर एसीयूटी सोनू भट्ट, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन प्रदीप संधू सहित अन्य कई अधिकारीगण मौजूद थे।

Related posts

FMS में इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Metro Plus

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण जरूर कराएं किसान: DC विक्रम सिंह

Metro Plus

व्यापारिक संगठनों का ऐलान, बुधवार तक नहीं पकड़े अपराधी तो वीरवार से बंद रहेंगे बल्लभगढ़ के सभी बाजार

Metro Plus