Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

ऑटो चालकों के लिए निर्धारित किए गए 33 ऑटो स्टैंड, अब कटेंगे चालान!


तीन दिन बाद ऑटो स्टैंड से अलग स्थान पर ऑटो खड़ा करने या सवारी बैठाने वाले ऑटो चालकों के चालान काटने किए जाएंगे शुरू!
19 अप्रैल को ACP ट्रैफिक विनोद कुमार द्वारा ऑटो यूनियन के साथ बैठक आयोजित करके उन्हें ऑटो स्टैंड बनाने की रूपरेखा व नियमों का पालन करने के बारे में किया गया था जागरूक!
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 28 अप्रैल:
DCP ट्रेफिक अमित यशवर्धन के दिशा-निर्देश के तहत 19 अप्रैल को ACP ट्रैफिक विनोद कुमार ने ऑटो यूनियन के साथ मीटिंग आयोजित करके उन्हें निर्धारित स्थानों पर ही ऑटो खड़ा करने के निर्देश दिए थे। इसके पश्चात ऑटो खड़ा करने के लिए 33 ऑटो स्टेंड निर्धारित किए गए और ऑटो चालकों को निर्धारित ऑटो स्टैंड पर ही अपना ऑटो खड़ा करने के बारे में जागरूक किया गया। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए अब यातायात पुलिस द्वारा 3 दिन पश्चात ऑटो स्टैंड से अलग स्थान पर ऑटो खड़ा करने या सवारी बैठाने वाले ऑटो चालकों के चालान काटने शुरू किए जाएंगे।
ACP ट्रैफिक विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने 19 अप्रैल को ऑटो यूनियन के प्रधानों के साथ मीटिंग आयोजित करके उन्हें ऑटो स्टैंड पर ही ऑटो खड़ा करने के बारे में जागरूक किया था। इसके पश्चात ऑटो स्टैंड निर्धारित करके मौखिक रूप से ऑटो चालकों को इसके बारे में जानकारी दी गई। यातायात पुलिस द्वारा अब 3 दिन पश्चात इन उक्त नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों के चालान काटने शुरू किए जाएंगे। इसलिए ऑटो चालकों को हिदायत दी जाती है कि वह निर्धारित स्टैंड पर ही ऑटो खड़ा करें और यातायात नियमों का पालन करके ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने में पुलिस का सहयोग करें।

Related posts

सत्तारूढ़ भाजपा ने पार्टी संगठन में फरीदाबाद से देखो किस पर विश्वास जताया!

Metro Plus

शहर तभी साफ-सुथरा दिखेगा जब हर आमजन की इसमें भागेदारी होगी: जितेन्द्र यादव

Metro Plus

फरीदाबाद के उद्योगों की पहचान बनाने में DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लगातार योगदान दे रही है: पुलिस कमिश्रर

Metro Plus